Loading...

Accident / संगड़ाह क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / सिरमौर

Accident :: संगड़ाह क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत। वाहन दुर्घटना में महिला व दो छात्राओं सहित बुजुर्ग की जान गई, चालक घायल।

नाहन

जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक घायल हुआ है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे में अमरा देवी (52) पत्नी देवराज निवासी गांव गाता डाकघर सांगना, तहसील संगड़ाह (हाल CHT जीपीएस भलौना) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अराध्या (14) पुत्री देवराज निवासी गांव गाता डाकघर सांगना की भी जान चली गई।

वहीं, प्रियंका (14) पुत्री दीप राम निवासी गांव ऊंचा टिक्कर डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह की भी हादसे में मौत हो गई। सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम निवासी गांव कजवा डाकघर भलौना, तहसील संगड़ाह ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में वाहन चालक अजीत कुमार (33) पुत्र रण सिंह निवासी गांव गाता डाकघर सांगना, तहसील व थाना संगड़ाह घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंतिम पुष्टि में पुलिस के अनुसार बताया गया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Topics: