Accident / सराहां हादसा : अपनी गाड़ी से उतर बुआ की गाड़ी में बैठी रीना, बुआ और फूफा के साथ घर पहुंचने से पहले काल का ग्रास बन गई कार
Accident : रीना शर्मा अपने पति और बेटे के साथ सोलन से लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में बुआ की गाड़ी में बैठने के बाद सराहां के पासपति और बेटे के साथ सोलन से लौट रही थींहो गईं। दुर्घटना में रीना शर्मा, उनकी बुआ उर्मिल जेटली और फूफा अधिकारी जेटली की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ। इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और सराहां बाईपास के इस दुर्घटनास्थल को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए।
नाहन
कहते हैं कि होनी बड़ी बलवान है, ऐसा ही एक वाकया रविवार देर शाम को पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां के समीप सामने आया। जब एक महिला शिक्षिका को काल ने अपनी गाड़ी से उतार कर साथ चल रही दूसरी गाड़ी में बिठाया और वही कार घर पहुंचने से महज डेढ़ किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हो गई। कुदरत देखिये… महिला के साथ उसकी बुआ और फूफा भी हादसे में मारे गए।
वहीं, मृतका शिक्षिका के पति और 25 साल का बेटे के सामने ये बड़ा हादसा हो गया, जिसे वह ताउम्र नहीं भुला पाएंगे। किसे पता था कि उनका हंसता खेलता परिवार जो कुछ देर पहले साथ में था। अगले ही पल एक सदस्य को हमेशा के लिए खो दिया। इस हादसे की पूरे पच्छाद क्षेत्र में चर्चा है और शोक की माहौल है। ये हादसा रविवार शाम 7:30 बजे के करीब सराहां हॉस्पिटल के ठीक नीचे सराहां बाईपास पर हुई कार दुर्घटना ने दो परिवारों को बर्बाद कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीना शर्मा, पति राम लाल शर्मा व बेटे कार्तिक के साथ शॉपिंग के लिए सोलन गए थे। वहीं दूसरी गाड़ी में रीना के बुआ उर्मिल जेटली, फूफा अधिकारी जेटली तथा उनका बेटा यशस्वी भी में सोलन से वापसी में दोनों गाड़ियां साथ-साथ सराहां के लिए चली।
कुमारहट्टी आकर उन्होंने एक दुकान से कुछ शॉपिंग की तथा रीना शर्मा ने अपनी गाड़ी छोड़कर वह अपनी बुआ उर्मिल जेटली की गाड़ी में बैठ गई। वहां पर रीना शर्मा के बेटे कार्तिक शर्मा ने अपनी माता रीना शर्मा को अपनी गाड़ी में बैठने को कहा। रीना शर्मा ने कहा कि बुआ से बातचीत करनी है, तो उनकी गाड़ी में आएगी। दोनों गाड़ियां साथ-साथ चलते हुए बाग पशोग के समीप मझयाली में घर के लिए सब्जियां खरीदने के लिए रुकी। कार्तिक ने फिर अपनी माता से कहा कि वह अपनी गाड़ी में आ जाए। मगर किस्मत ओर होनी को कुछ और ही मंजूर था। रीना शर्मा फिर अपनी बुआ की गाड़ी में बैठ गई। घर पहुंचने से डेढ़ किलोमीटर पहले हुए हादसे में तीन लोग काल का ग्रास बन गए।
इसी पॉइंट पर बार-बार हो रहे हादसे
नाहन सराहां कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर सराहां अस्पताल के ठीक नीचे तीखे मोड पर बार-बार गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। इस स्थान पर ना तो कैश बैरियर लगे हैं। सड़क किनारे जो पैराफिट बने हुए थे, वह भी जगह-जगह से टूट गए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया में हादसे पर शौक किया प्रकट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कार दुर्घटना में मृतकों एवं घायल के प्रति संवेदना प्रकट की है।
पच्छाद उपमंडल के सराहां बस स्टैंड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों के निधन और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। घायल व्यक्ति का उपचार नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। अपनों को खोने का यह दुःख अत्यंत वेदनापूर्ण है।
ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें। साथ ही घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
यह तीखा मोड अब तक लील गए अनमोल जानें
वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप जीत कर पहली बार विधायक बने थे। इसी खुशी में उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी रखी थी। पार्टी से वापिस लौट रहे राजगढ़ उपमंडल के हाबन के कार्यकर्ताओं की गाड़ी इसी पॉइंट पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी।
21 जुलाई 2016 को इसी पॉइंट पर मुख्यमंत्री के काफिले में चल रहे आरटीओ सिरमौर की गाड़ी एक बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे।
2017 में पिकअप व 2021 में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
2025 में इसी पॉइंट पर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर अनियंत्रित होकर बजरी का ट्रक पलटा। जिसमें ट्रक सवार दो लोगों को हल्की चोटें लगी थी।
फरवरी 2026 में इसी पॉइंट पर अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा कर एक कार हवा में लटक गई थी।
12 जुलाई 2026 को इसी पॉइंट पर अनियंत्रित होकर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत व एक घायल हुआ।