Loading...

Accident / पांवटा साहिब (सूरजपुर) में स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर, दो लोग घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Jun 2026 • 1 Min Read

Accident : पांवटा साहिब क्षेत्र के सूरजपुर में स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मोटरसाइकिल सवार देहरादून से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-07 पर तिरुपति मेडिकेयर कंपनी के समीप एक स्कूटी चालक ने अचानक बिना पीछे देखे दाहिनी ओर मोड़ लिया, जिससे दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

एनएच-07 पर हुआ हादसा

शिकायतकर्ता संस्कार चौहान उर्फ शिवा निवासी रामपुर माजरी, तहसील पांवटा साहिब अपने मित्र करण ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल पर देहरादून से लौट रहे थे। जब वे सूरजपुर स्थित तिरुपति मेडिकेयर कंपनी के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रही स्कूटी के चालक ने अचानक दाहिनी ओर मोड़ लिया। इससे स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जबकि स्कूटी चालक भी अपने वाहन सहित सड़क पर गिर पड़ा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हादसे में स्कूटी चालक भगवान दास निवासी सूरजपुर और मोटरसाइकिल चालक संस्कार चौहान को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Topics: