Loading...

Accident / माजरा में वेरका ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, चालक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Accident / सिरमौर जिले के माजरा थाना क्षेत्र के गांव टोकियों में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार वेरका ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/माजरा

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता संजय कुमार ने बताया कि वह अपनी किराना दुकान के बाहर खड़ा था, जबकि ओम प्रकाश पुत्र चुड़ सिंह सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान नाहन की ओर से आ रहे वेरका ट्रक (CH01TC-3463) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ा चालक

स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से ट्रक का पीछा कर जोहड़ों के पास उसे रोक लिया और चालक शुभम निवासी मुंडी खरड़, जिला एसएएस नगर (मोहाली), पंजाब को वाहन सहित वापस घटनास्थल पर ले आए। हादसे में गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: