Loading...

Agniveer Recruitment / धर्मशाला में 1 से 14 अगस्त तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 May 2026 • 1 Min Read

Agniveer Recruitment : हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक धर्मशाला में किया जाएगा। भर्ती रैली को लेकर प्रशासनिक और आधारभूत तैयारियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

धर्मशाला

भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती रैली के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, खेल विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग, दूरसंचार और शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

भर्ती निदेशक ने कहा कि भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन के दौरान भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भर्ती रैली को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Topics: