ALERT / कुल्लू में 12 सितंबर के बाद कभी भी सक्रिय हो सकती है 132 केवी बरसैनी-छरौर लाइन , सतर्क रहें
कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में 132 केवी डबल सर्किट बरसैनी-छरौर लाइन को सक्रिय किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से लाइन से उचित दूरी बनाकर रखने की अपील की है।
कुल्लू
लाइन सक्रिय करने की जानकारी
एचपीपीटीसीएल परियोजना कार्यान्वन इकाई शाड़ाबाई के वरिष्ठ प्रबंधक ई. लोकेश कुमार ने बताया कि 12 सितंबर 2025 के बाद कभी भी यह लाइन सक्रिय हो सकती है।
लाइन का दायरा
यह लाइन टावर नंबर 137 नियर फागु से शुरू होकर एचपीपीटीसीएल 220/132/33 केवी सब-स्टेशन छरौर तक सक्रिय रहेगी।
सावधानी बरतने की अपील
लाइन उच्च क्षमता की होने के कारण सभी ग्रामवासियों को इसके नजदीक न जाने और उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।