Loading...

Amit Shah himachal Rallly: अमित शाह ने कांग्रेस पर बोले जुबानी हमले, कहा- राजा और रानियों की पार्टी है…

SAPNA THAKUR • 2 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हमीरपुर जिला के नादौन में चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान यहाँ रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा, एक ओर कांग्रेस पार्टी है, जो परिवारवाद से ग्रसित है। दूसरी ओर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी है, जिसका लक्ष्य है भारत को दुनिया में नंबर वन बनाना। भाजपा सरकार ने हिमाचल में विकास करवाया है, लेकिन कांग्रेस अपने कार्यकाल में कोई योगदान नहीं दे पाई।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री चेहरा किसी नेता का बेटा या बेटी हो सकती है। कांग्रेस राजा और रानियों की पार्टी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रत्‍याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनकर जनता में घूम रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस ने 10 सीटों पर मुख्यमंत्री बनाने का नाम देकर सीटें जीतने के लिए जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। कांग्रेस में परिवारवाद है और मोदी विकास कार्य को प्रमुखता देते हैं।