Loading...
una

Anti Encroachment Campaign / ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, फुटपाथ से हटाए गए अवैध ढांचे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Jun 2025 • 1 Min Read

Anti Encroachment Campaign : नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आईएसबीटी से नगर पालिका बाजार तक अतिक्रमण हटाया गया। विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षित आवाजाही को लेकर उठाया गया कदम।

ऊना

फुटपाथ से हटाई गई रेहड़ियां और फड़ियां, दोबारा अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

फुटपाथों की राह बनी आसान, रेहड़ियों और ढांचों को हटाया गया
शनिवार को ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे की गई, जहां लंबे समय से फुटपाथों पर कब्जा कर लिया गया था।

छात्रों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम
संयुक्त आयुक्त नगर निगम मनोज कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान आमजन, विशेषकर स्कूली और कॉलेज छात्रों की सुरक्षित और बाधारहित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस दौरान चार दुकानदारों का सामान जब्त किया गया, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

दोबारा अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई
सड़क किनारे खड़े अनधिकृत वाहनों के चालकों को भी चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर चालान और अन्य सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा अभियान, सहयोग की अपील
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि यह अभियान आगे भी चरणबद्ध ढंग से चलता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रयास में सहयोग करें और शहर को अतिक्रमण-मुक्त बनाने में प्रशासन का साथ दें।