राज्य आपदा राहत कोष के लिए अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 51 लाख रुपये का चेक
अनुराग शर्मा ने राज्य आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन अनुराग शर्मा ने शिमला में राज्य आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए गए इस योगदान पर उनका आभार व्यक्त किया।
शिमला
चेक भेंट करने के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा राहत कोष में सहयोग देने के लिए अनुराग शर्मा को धन्यवाद दिया।