Loading...

अगले साल अगस्त के अंत में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन आगामी वर्ष से अक्तूबर-नवंबर के बजाय अगस्त के अंत में किया जाएगा। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांग पिओ में चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव-2026 के समापन समारोह में यह घोषणा की। समारोह के दौरान वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत 56 अन्य लोगों को भू-पट्टे देकर भूमि का मालिकाना हक भी प्रदान किया गया।

अगले साल अगस्त के अंत में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

रिकांग पिओ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में 30 अक्तूबर से आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 का समापन दो नवंबर को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले वर्ष से महोत्सव अगस्त के अंत में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में उन्होंने विभिन्न खेलकूद, शहनाई वादन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

अगले साल अगस्त के अंत में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

56 और लोगों को मिले भू-पट्टे

राजस्व मंत्री ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत किन्नौर जिले में अब तक 744 लोगों को भू-पट्टे प्रदान किए जा चुके हैं। समारोह के दौरान 56 अन्य लोगों को भी भू-पट्टे देकर भूमि का मालिकाना हक दिया गया। अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर और संबंधित अधिकारी अरविन्द कुमार को सम्मानित किया गया।

अगले साल अगस्त के अंत में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास और किसानों एवं बागवानों की आर्थिकी मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ कृषि और बागवानी में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय किसानों और बागवानों के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

अगले साल अगस्त के अंत में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

जल केंद्र और दुकानों का लोकार्पण

समापन समारोह से पहले राजस्व मंत्री ने करीब तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित अमृत धारा जल केंद्र, रिकांग पिओ का लोकार्पण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की दुकानों और किनफैड एग्रो की दुकान का भी शुभारंभ किया। किनफैड एग्रो की दुकान के माध्यम से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को विभिन्न प्रकार के उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण और खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

अगले साल अगस्त के अंत में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपायुक्त किन्नौर एवं मेला समिति की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर ने चार दिवसीय आयोजन के दौरान हुई विकासात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने महोत्सव के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, मेला समिति और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

अगले साल अगस्त के अंत में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

Related Topics: •