नाहन, 29 मार्च: वन परिक्षेत्र अधिकारी त्रिलोकपुर हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में गठित एक टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने रुण नदी में देर रात दबिश देकर एक टिप्पर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। मौके पर ही संबंधित टिप्पर का चालान कर 25,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इस कार्रवाई में वन खंड अधिकारी कोटला जमील खान, वन रक्षक राजेंद्र सिंह और रोहित भी मौजूद रहे। वन परिक्षेत्र अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





