शिवरात्रि मेला / बैजनाथ में 27 फरवरी से 2 मार्च तक राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला, जानें खास बातें

बैजनाथ: कांगड़ा जिले के बैजनाथ में 27 फरवरी से 2 मार्च तक पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित एक बैठक में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सहूलियत और मंदिर के पास स्थान की कमी को ध्यान में रखते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम, बैजनाथ में मेले का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएँ

👉 शिव मंदिर से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक शटल बस सेवा उपलब्ध होगी।
👉 मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, जागरण और अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
👉 मेला स्थल पर कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

भव्य सांस्कृतिक संध्या और लोक कलाकारों का होगा प्रदर्शन

इस मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ नामी कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

तैयारियाँ शुरू, भव्य आयोजन का रहेगा प्रयास

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले की सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी कर ली जाएंगी ताकि यह भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। विधायक किशोरी लाल ने अपील की कि सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों सहित सभी स्थानीय लोग मेले में भागीदारी निभाएँ।

बैजनाथ का यह शिवरात्रि मेला हर साल हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, और इस बार इसे अधिक भव्य रूप से मनाने की योजना बनाई गई है।