लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बनीखेत होटल में जनरल मैनेजर की हत्या की जांच अब स्टेट सीआईडी को सौंपा गया

हिमाचलनाउ डेस्क | 4 जनवरी 2025 at 8:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बनीखेत के एक निजी होटल में जनरल मैनेजर की हत्या के मामले की जांच अब पुलिस से लेकर स्टेट सीआईडी को सौंप दी गई है। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद यह मामला सीआईडी को ट्रांसफर किया गया है, और अब स्टेट सीआईडी की टीम इस हत्या की जांच करेगी।

इसी बीच, होटल के जनरल मैनेजर की हत्या में नामजद दो पुलिस जवानों को शुक्रवार को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच-पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करके घटना के अनसुलझे पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को मंगलवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

यह घटना नववर्ष की रात की है, जब दो पुलिस जवान बनेखेत के निजी होटल में घुसे थे और होटल के फ्रंट ऑफिस इंचार्ज से उनकी हाथापाई हो गई थी। इस दौरान जनरल मैनेजर राजिंद्र कुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान राजिंद्र कुमार, फ्रंट ऑफिस इंचार्ज और एक पुलिस जवान पार्किंग के डंगे से नीचे गिर गए थे, जिससे राजिंद्र कुमार की मौत हो गई। इस मामले में दोनों पुलिस जवानों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एसपी चंबा, अभिषेक यादव ने जानकारी दी कि बनीखेत के होटल में जनरल मैनेजर की हत्या के मामले की जांच अब स्टेट सीआईडी टीम के पास होगी और वही इस मामले की जांच पूरी करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]