बरसाती नाले के दर्द पर एकजुट हुआ गांव, रोहित शर्मा के नेतृत्व में डीसी तक गूंज उठी आवाज
Himachalnow / नाहन
हर बरसात में घरों में घुसता पानी, बर्बाद होती फसलें और बढ़ता नुकसान ग्रामीणों की बड़ी समस्या बन चुका है। शनिवार को ग्रामीणों का एकजुट प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और अपनी आवाज बुलंद की। रोहित शर्मा ने नेतृत्व करते हुए प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों की समस्या मजबूती से रखी और समाधान का भरोसा दिलाया।
नाहन
जिला सिरमौर के नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत देवनी के कौन्थरो वार्ड में बरसाती नाले का दर्द अब सिर्फ एक समस्या नहीं, बल्कि गांव की पीड़ा बन चुका है। हर बरसात में घरों में घुसता पानी, बर्बाद होती फसलें और बढ़ता नुकसान इन्हीं हालातों से परेशान होकर शनिवार को ग्रामीणों का एकजुट प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और अपनी आवाज बुलंद की।इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे युवा चेहरा रोहित शर्मा इस दौरान न केवल एक नेता के रूप में, बल्कि गांव के अपने बेटे के तौर पर नजर आए। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और मजबूती के साथ प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों की समस्या रखी।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में नाले का पानी गांव में तबाही मचा देता है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो जाती हैं और लोगों की सालभर की मेहनत कुछ ही घंटों में मिट्टी में मिल जाती है। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से लोगों में निराशा थी, लेकिन इस बार उम्मीद की किरण साफ नजर आई।रोहित शर्मा ने ग्रामीणों के बीच खड़े होकर साफ कहा कि यह मुद्दा किसी चुनाव से नहीं जुड़ा है, बल्कि गांव के हर परिवार की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाहे वे चुनाव जीतें या नहीं, इस समस्या के समाधान के लिए उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
रोहित शर्मा का यह जज्बा और साफ सोच ग्रामीणों के दिलों को छू गई। पंचायत के लोगों को अब उनमें एक ऐसा नेतृत्व नजर आ रहा है, जो सिर्फ वादे नहीं करता, बल्कि जमीन पर खड़े होकर समस्याओं को उठाने का माद्दा भी रखता है।गौरतलब है कि रोहित शर्मा एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। यही कारण है कि युवाओं में उनके प्रति खासा उत्साह और भरोसा देखने को मिल रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में दीपक, राधे पाल, करन पाल, ओम प्रकाश, रामकरण, अमर सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी आवाज अनसुनी नहीं रहेगी।देवनी पंचायत में अब यह साफ दिखने लगा है कि लोग सिर्फ समाधान चाहते हैं और उन्हें रोहित शर्मा में वह नेतृत्व नजर आने लगा है, जो उनके भविष्य को नई दिशा दे सकता है।