Loading...

बौल स्कूल में अध्यापकों और अभिभावकों ने फ्री पीरियड में चलाया स्वच्छता अभियान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Oct 2026 • 1 Min Read

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में अध्यापकों और अभिभावकों ने फ्री पीरियड का उपयोग करते हुए विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य संजीव पराशर के नेतृत्व में ‘मेरा कैंपस, साफ-सुथरा कैंपस’ अभियान के तहत परिसर के अलग-अलग हिस्सों से कूड़ा-कचरा हटाया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ रखने तथा स्वच्छता को नियमित जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील वीहडू के अंतर्गत आने वाले विद्यालय को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से अध्यापकों और अभिभावकों ने संयुक्त रूप से अभियान में भाग लिया। उन्होंने परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई कर आसपास के वातावरण को व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने स्कूल और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना भी था।

सामूहिक भागीदारी को बताया जरूरी

प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि ‘मेरा कैंपस, साफ-सुथरा कैंपस’ अभियान केवल विद्यालय की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अध्यापकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी को जरूरी बताया। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने परिसर को साफ रखने का संकल्प भी लिया।

Related Topics: •