Campus Interview / 17 नवंबर को 60 टेलीकॉलर पदों के लिए होगा चयन, 14 हजार रुपये मासिक वेतन
Campus Interview / जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 17 नवंबर को टेलीकॉलर के 60 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल मोहाली में होगा और उन्हें 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। पात्र उम्मीदवार निर्धारित दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से मैसर्ज नानक फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, एसएएस नगर, मोहाली में टेलीकॉलर के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर और अनुभवी उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी
इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अनुभव प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां लेकर जिला रोजगार कार्यालय ऊना पहुंचना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।