Loading...

Bengaluru / पत्नी को मार कर सूटकेस में ठूंस दिया शव और पति भाग गया पुणे, वर्क फ्रॉम होम में दिया हत्या को अंजाम

हिमाचलनाउ डेस्क • 28 Mar 2025 • 1 Min Read

बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में जांच जारी है

फ्लैट में सूटकेस में मिला शव

बेंगलुरु के हुलीमायु पुलिस स्टेशन एरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। डोड्डाकम्मनहल्ली स्थित एक फ्लैट में एक महिला की लाश सूटकेस में बंद मिली। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की

हत्या के बाद पुणे भागा आरोपी

आरोपी पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की, फिर शव के टुकड़े कर उन्हें सूटकेस में भर दिया। इसके बाद फ्लैट में ताला लगाकर वह पुणे भाग गया। बेंगलुरु पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है

मृतका और आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम गौरी खेडकर और आरोपी पति का नाम राकेश राजेंद्र खेडकर है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे और पिछले महीने ही बेंगलुरु शिफ्ट हुए थे। गौरी ने मास मीडिया में स्नातक किया था, जबकि उसका पति एक निजी फर्म में काम करता था और वर्क फ्रॉम होम कर रहा था

मामले का खुलासा कैसे हुआ?

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक ने शाम करीब 5:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया

महिला का शव सूटकेस में ठूंसा हुआ था और शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाकर मौके से नमूने इकट्ठा किए

पुणे से पकड़ा गया आरोपी

हत्या के बाद राकेश राजेंद्र खेडकर पुणे भाग गया, जहां से उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि आरोपी को बेंगलुरु लाया जा रहा है और पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट होगी