लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिहार / केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प, फायरिंग में 1 की मौत

हिमाचलनाउ डेस्क | 20 मार्च 2025 at 1:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प की खबर सामने आई है। फायरिंग में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। वहीं, दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है।

बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को ही गोली मार दी है। इस फायरिंग में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। वहीं, नित्यानंद राय का दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्यों हुई झड़प?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में पानी के मामूली विवाद में खूनी झड़प हो गई है। मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। इस घटना में मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है जबकि दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मां के हाथ में भी गोली लगी

भागलपुर में हुई इस आपराधिक विवाद में नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत यादव की मौत हो गई है। वहीं, उनका दूसरे भांजे जयजीत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, भाइयों के विवाद में बीच बचाव करने आई मां के हाथ में भी गोली लगी है।

पुलिस का बयान भी आया सामने

इस पूरी घटना पर नौगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा- “हमें सूचना मिली कि जगतपुर गांव में आज सुबह करीब 7.30 बजे दो भाइयों ने एक दूसरे को गोली मार दी। घटना में एक भाई घायल हो गया और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों भाइयों में पानी के नल को लेकर झगड़ा हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक दूसरे पर गोली चला दी। दोनों युवकों की पहचान विश्वजीत और जयजीत के रूप में हुई है। मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी मिली है (कि दोनों युवक एक केंद्रीय मंत्री के भतीजे हैं।)”

कौन हैं नित्यानंद राय?

नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के जाने-माने मंत्री हैं। वह बिहार के उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। नित्यानंद राय मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। साल 2014 में सांसद बनने से पहले नित्यानंद राय लगातार 4 बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]