Loading...

ददाहू वार्ड में भाजपा ने बदला चेहरा, संतोष चौहान की जगह शिवानी को बनाया प्रत्याशी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 6 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

ददाहू वार्ड में भाजपा ने चुनाव से पहले अपने उम्मीदवार में बदलाव करते हुए नया चेहरा मैदान में उतारा है। फीडबैक के आधार पर पार्टी ने संतोष चौहान की जगह शिवानी को प्रत्याशी बनाया है। इस बदलाव से वार्ड में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

शिमला/नाहन

जिला सिरमौर के ददाहू वार्ड में भाजपा ने चुनावी समीकरण बदलते हुए अपने प्रत्याशी का नाम बदल दिया है। पार्टी की ओर से जारी संशोधित सूची में अब शिवानी को उम्मीदवार बनाया गया है।जानकारी के अनुसार, 5 मई को जारी की गई प्रथम सूची में इस वार्ड से संतोष चौहान का नाम घोषित किया गया था, लेकिन फीडबैक मिलने के बाद पार्टी ने यह निर्णय बदला है। इसके तहत फील्ड स्तर पर मिली प्रतिक्रियाओं को देखते हुए संतोष चौहान की जगह शिवानी को मैदान में उतारा गया है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत राज व शहरी निकाय चुनाव संयोजक विपिन सिंह परमार ने संशोधित सूची जारी करते हुए इस बदलाव की पुष्टि की है।पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनावी रणनीति को मजबूत करने और जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इस फैसले के बाद ददाहू वार्ड में मुकाबला और रोचक होने के आसार हैं।भाजपा के इस कदम से साफ है कि पार्टी चुनाव में किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है और हर वार्ड में मजबूत प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर काम कर रही है।

Related Topics: