Loading...

चिंतपूर्णी में भाजपा संगठन को मजबूत करने पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

PRIYANKA THAKUR • 10 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना के चिंतपूर्णी में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई।

ऊना

जिला ऊना प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने गुरुवार को भाजपा मंडल चिंतपूर्णी के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंडल स्तर पर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। रश्मि धर सूद ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करना ही भाजपा की प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करें तथा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

बैठक के दौरान मंडल द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने संतोष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। रश्मिधर सूद ने पंचायत चुनावों को लेकर भी मार्गदर्शन किया व आह्वाहन किया कि चुनावों में हर एक सीट से भाजपा का एक ही समर्पित कार्यकर्ता चुनाव लड़े ताकि पार्टी को भारी बहुमत मिल सके।इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत रणनीति तैयार की गई। रश्मि धर सूद ने कहा कि पार्टी के आगामी आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।फोटो कैप्शन में पंचायत चुनावों को लेकर जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास व अन्य भाजपा पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए।

Related Topics: