Loading...

उप-मंडल अम्ब में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प।

PRIYANKA THAKUR • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

उप मंडल अम्ब में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चिंतपूर्णी भाजपा मंडल द्वारा अंब स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

ऊना

उप मंडल अम्ब में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चिंतपूर्णी भाजपा मंडल द्वारा अंब स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वजारोहण और संगठन के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के इतिहास, विचारधारा और अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि आमजन को इनका अधिकतम लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों के मद्देनजर अभी से सक्रिय होकर कार्य करने पर जोर दिया।

इस मौके पर कार्यकताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने एकजुटता के साथ पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा स्थापना के उपलक्ष्य पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभु गोस्वामी, जिला एस सी मोर्चा उपाध्यक्ष रामपॉल , नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान, मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा सहित कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Topics: