Loading...

गौरव भाटिया ने सुक्खू सरकार के दो साल के कार्यकाल पर किया तीखा हमला, कहा ‘जश्न ए बर्बादी’

हिमाचलनाउ डेस्क • 3 Dec 2024 • 1 Min Read

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उठाए गंभीर सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को सुक्खू सरकार पर तीखा हमला किया। शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाटिया ने पूछा, “सुक्खू सरकार दो साल का जश्न किस बात का मना रही है?” उन्होंने इसे “जश्न ए बर्बादी” करार देते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार वायदा खिलाफी और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है।

सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप

भाटिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पस्त हो चुकी है, जबकि सुक्खू सरकार अपनी मस्त चल रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं प्रताड़ित हो रही हैं। भाटिया ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश की आन-बान और शान को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

विभिन्न योजनाओं पर सवाल उठाए

भाटिया ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 1500 संस्थानों को बंद करने और हिम केयर योजना को समाप्त करने के फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसले राज्य की जनता के लिए बड़े झटके साबित हुए हैं।

सुक्खू सरकार के दो साल के कार्यकाल पर भाटिया के इन आरोपों ने राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।