Loading...

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर नेताओं ने जताई खुशी, कहा बदलाव की राजनीति की हुई शुरुआत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 6 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर ऊना जिले में नेताओं ने खुशी जताई है। नेताओं ने इस जीत को जनता के बदलाव और सुशासन की राजनीति पर विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विकास और मजबूत नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम है।

ऊना

जिला ऊना में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत पर भाजपा नेताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर तथा भाजपा नेता रामकुमार ने संयुक्त रूप से खुशी का इजहार किया है।भाजपा नेताओं ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की नीतियों पर जनता की मुहर है। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के संघर्ष, समर्पण और अथक परिश्रम को इस जीत का प्रमुख आधार बताया।नेताओं ने अपने बयान में कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय तक अराजकता, भ्रष्टाचार और तथाकथित ‘जंगल राज’ से जूझती रही। आम लोगों में असुरक्षा और भय का वातावरण बना हुआ था, जिससे जनता बदलाव चाहती थी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है।

भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में बदले की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत होगी, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के हर कोने में समान विकास और सुशासन के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और पश्चिम बंगाल में मिली यह जीत उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Topics: