Loading...

Budget 2024: एचआरटीसी की 327 डीजल बसों को इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा

By Ankita Published: 17 Feb 2024, 1:35 PM | Updated: 17 Feb 2024, 1:35 PM 1 min read

वन विभाग में भरे जाएंगे 100 पद, सरकारी कार्यालयों में ई-हस्ताक्षर व ई-डिस्पैच की मिलेगी सुविधा

HNN/ शिमला

सीएम सुक्खू ने कहा कि एचआरटीसी की 327 डीजल बसों को इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा। वन विभाग, एचआरटीसी, व जीएडी के डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदले जाएंगे। ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर के माध्यम से वाहनों की टेस्टिंग होगी।

बिजली महादेव में 3.2 किलोमीटर लंबाई वाले रोपवे का निर्माण किया जाएगा। सरकार कालका-शिमला व जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए सर्वे करेगी। इसके लिए 10 करोड़ खर्च होंगे।

उन्होंने कहा कि 2024 में नई औद्योगिक प्रोत्साहन नीति लाई जाएगी। उन्होंने नई औद्योगिक स्टार्टअप नीति की भी घोषणा की। माइन्स एंड मिनरल पॉलिसी लाई जाएगी। बद्दी में 70 करोड़ से सड़क बनाई जाएगी। सरकारी क्षेत्र के 55 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन क्रियाशील किए जाएंगे।

वन विभाग में 100 रिक्त पद भरे जाएंगे
सीएम सुक्खू ने कहा कि वन विभाग में 100 रिक्त पद भरे जाएंगे। सभी 2061 वन बीटों में प्रति बीट एक-एक वन मित्र का पद भरा जाएगा।

सभी सरकारी कार्यालयों में ई-हस्ताक्षर व ई-डिस्पैच की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन योजना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा।