Loading...

Budget 2024: कर्मचारियों को 1 मार्च से होगा एरियर का भुगतान, विधायक ऐच्छिक निधि बढ़ाई

Ankita 17 Feb 2024 Edited 17 Feb 1 min read

पंचायत वेटरनरी असिस्टेंट का बढ़ाया मानदेय, आउटसोर्स कर्मियों को अब मिलेंगे इतने हज़ार रुपए प्रतिमाह…

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित बकाया का भुगतान 1 मार्च 2024 से चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगा। 1 अप्रैल 2024 से चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जाएगी।

1 अप्रैल 2024 के बाद प्रदेश के कर्मचारी अपने सेवाकाल में कम से कम दो बार एलटीसी की सुविधा मिलेगी। दिहाड़ीदारों को 25 रुपये बढ़ोतरी के साथ 400 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी।

आउटसोर्स कर्मियों को अब न्यूनतम 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पंचायत वैटनरी असिसटेंट को मिलने वाले 7000 रुपये प्रतिमाह को बढ़ाकर 7500 किया जाएगा। 2023-24 के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की अनुमानित वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय अनुमानित 2,35,199 रुपये व राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2,7,430 करोड़ रुपये अनुमानित है।

विधायक ऐच्छिक निधि बढ़ाई
सीएम सुक्खू ने विधायक ऐच्छिक निधि को 13 लाख से बढ़ाकर 14 लाख करने की घोषणा की है। सीएम ने विधायक प्रामिकताओं के रूपरूप में बदलाव का एलान किया। विधायक 23 प्राथमिकताएं दे सकेंगे।

विधायक प्राथमिकता के वित्तीय पोषण की वर्तमान सीमा को 30 करोड़ बढ़ाकर 175 से 195 करोड़ करने की घोषणा की। विधायक क्षेत्र विकास निधि प्रति विधानसभा क्षेत्र 2.10 करोड़ से बढ़ाकर 2.20 करोड़ करने की घोषणा की। सभी सहकारी सभाओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

Related Topics: