Loading...

Budget 2024: किसानों के लिए राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना शुरू करने की घोषणा

Ankita • 17 Feb 2024 • 1 Min Read

31 मार्च तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा- सीएम सुक्खू

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज बजट पेश कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट ठीक लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया जा रहा है तो स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री इसमें सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि 4 हजार से अधिक बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया गया है।

उन्होंने कहा कि जाठिया देवी में एक अत्याधुनिक टाउनशिप बनाया जाएगा। 31 मार्च तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि हरित ऊर्जा में निवेश व रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। सीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

उन्होंने प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 680 करोड़ की राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत सरकार किसानों से प्राकृतिक विधि से तैयार गेहूं 40 रुपए और मक्की को 30 रुपए किलो के हिसाब से खरीदेगी।