Loading...

Budget 2024: मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाई, पंचायती राज संस्थाओं सदस्यों का मानदेय बढ़ाया

Ankita • 17 Feb 2024 • 1 Min Read

पीएमजीएसवाई के तहत 825 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी, आठ पुलों का किया जाएगा निर्माण

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ने मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी 240 से बढ़ाकर 300 रुपये करने की घोषणा की। यह एक ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। सीएम सुक्खू ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में पांच हजार गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा।

1 अप्रैल से राशनकार्ड धारक उपभोक्ता डिपुओं में कोई भी खाद्य तेल प्राप्त कर सकेंगे। एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली मनरेगा महिला कामगारों को मकान बनाने के लिए तीन लाख की सहायता दी जाएगी।

पंचायती राज संस्थाओं सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा
जिला परिषद अध्यक्ष 24000
जिला परिषद उपाध्यक्ष 18000
सदस्य 7800
पंचायत समिति अध्यक्ष 11500
उपाध्यक्ष 8400
सदस्य 7200
प्रधान पंचायत 7200
उपप्रधान 4800
सदस्य 750
नगर निगम महापौर 24000
उपमहापौर 18000
पार्षद 8300
नगर परिषद अध्यक्ष 10000
उपाध्यक्ष 8400
पार्षद 4200
प्रधान नगर परिषद 8400
उपप्रधान 6600
सदस्य 4200

पीएमजीएसवाई के तहत 825 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी
सीएम सुक्खू ने कहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 825 किलोमीटर लंबी सड़कों व आठ पुलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार शहरों में पेयजल योजनाओं का काम पूरा किया जाएगा। 112 करोड़ से नाहन, अर्की, पालमपुर में योजनाओं का काम पूरा किया जाएगा। नौ शहरों में पेयजल योजनाओं का जल्द काम पूरा किया जाएगा।

1075 किलोमीटर लंबाई तक सड़कों की टारिंग की जाएगी। 3615 में से 3578 पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। शेष बची पंचायतों को आगामी वित्त वर्ष में सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। वित्त वर्ष में 2683 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। 325 नई सड़कें बनाई जाएंगी। 15 बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।