Budget 2024: मुख्यमंत्री सुक्खू आज पेश करेंगे अपने कार्यकाल का दूसरा बजट
सीएम सुक्खू बोले - दो साल में सड़क से जुड़ जाएगा दुर्गम इलाका बड़ा भंगाल
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शनिवार 17 फरवरी को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। सीएम सुबह 11 बजे बजट अनुमानों को प्रस्तुत करना शुरू करेंगे। बता दें विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट से हर वर्ग को उम्मीदें हैं।
जानकारी के मुताबिक, उनका यह लगातार दूसरा बजट होगा, जिसमें लोकसभा चुनाव से पहले उनके पिटारे से कई सौगातें मिलने की उम्मीद है। इस बार बजट के 55 हजार करोड़ रुपए के आसपास रहने की संभावना है।
सीएम सुक्खू बजट में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों, समाज के कमजोर वर्गों सहित सबके लिए कुछ न कुछ देने की कोशिश करेंगे। कृषि, बागवानी, सौर ऊर्जा जैसे विषयों पर केंद्रित करते हुए इस बार भी सीएम ग्रीन बजट पेश कर सकते हैं। सीएम बजट में एक दर्जन नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं।