Loading...

Budget 2024: 6000 प्री प्राइमरी शिक्षक होंगे भर्ती, हर जिले में खुलेंगे इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब

Ankita • 17 Feb 2024 • 1 Min Read

नौ हेलीपोर्ट किए जाएंगे विकसित, पर्यटकों को मिलेगी स्कॉईवाक की सुविधा

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रथम चरण में नौ हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इनकी व्यावहारिकता रिपोर्ट मिल चुकी है। प्रति हेलीपोर्ट 13 करोड़ से इनका निर्माण होगा। सभी होम स्टे यूनिट को पर्यटन एक्ट के अधीन लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को स्कॉईवाक की सुविधा मिलेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि चार नई ट्रांसमिशन लाइन बनाई जाएंगी। कांगड़ा जिले के पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की अधिसूचना जारी कर दी है। भू-अधिग्रहण कार्य जल्द पूरा होगा।

हर जिले में खोले जाएंगे इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 2026 के अंत तक हर जिले में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में निजी क्षेत्र के सहयोग से एक्स-रे की सुविधा दी जाएगी।

छह हजार प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती होंगे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए आगामी वित्तीय वर्ष से व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में छह हजार प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती होंगे।

इन पदों के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) करने वाले भी पात्र होंगे। ब्रिज कोर्स करवाकर इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चे पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ होगा।