लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Solan Bus Accident / सोलन में चंडीगढ़-शिमला NH पर पलटी निजी बस, कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

हिमाचलनाउ डेस्क | 30 दिसंबर 2024 at 11:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर एक निजी बस पलट गई। इस हादसे में बस सवार कई यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोलन के दतियार और जाबली के बीच हुआ, जहां दिल्ली से शिमला जा रही एक लग्जरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गई।

हादसा सुबह लगभग 6:30 बजे हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई, लेकिन बस में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस द्वारा घायलों को परवाणु और धर्मपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, “पुलिस को जानकारी मिली कि चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर दतियार और जाबली के बीच एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें कई यात्री घायल हुए हैं। हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह घटना कुछ ही दिनों बाद हुई है, जब सोलन के शमलेच में भी एक लग्जरी बस का टायर खुलने के कारण बड़ा हादसा टल गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]