Loading...

CAMPUS INTERVIEW / चंबा में कैंपस इंटरव्यू, औरो टेक्सटाइल्स में 200 पदों पर होगी भर्ती

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 1 Jun 2025 Edited 31 May 1 min read

चंबा

10वीं पास पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं आवेदन , 4 और 5 जून को होगा आयोजन

दो दिन चलेगा भर्ती अभियान
जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा की ओर से दो दिवसीय कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार औरो टेक्सटाइल्स लिमिटेड (वर्धमान समूह की इकाई) द्वारा आयोजित किया जाएगा। कंपनी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर के कुल 200 पद भरे जाएंगे।

पहली तिथि 4 जून को चंबा मुख्यालय में
पहला इंटरव्यू 4 जून 2025 को जिला रोजगार कार्यालय, चंबा में होगा। इस दिन 10वीं पास और उससे ऊपर की योग्यता रखने वाले पुरुष और महिला उम्मीदवार सुबह 11 बजे तक अपने मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र और बायोडाटा सहित स्थल पर पहुंचे।

दूसरी तिथि 5 जून को सुंडला में
दूसरा साक्षात्कार 5 जून 2025 को उप-रोजगार कार्यालय सुंडला (चंबा) में आयोजित किया जाएगा। इसमें भी वही पद, योग्यता और समय निर्धारित किया गया है। इच्छुक आवेदक 11 बजे तक सुंडला पहुंचें।

वेतन और सुविधाएं
इन पदों के लिए नियुक्त अभ्यर्थियों को शुरू में ₹12,750 मासिक वेतन मिलेगा, जो तीन महीने बाद बढ़कर ₹12,818 हो जाएगा, साथ ही ₹1000 उपस्थिति प्रोत्साहन भी जोड़ा जाएगा। कंपनी आवास सुविधा भी प्रदान करेगी। कार्यस्थल बद्दी (जिला सोलन) में होगा और उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Related Topics: