Loading...

CAMPUS INTERVIEW / 30 व 31 मई को सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों के लिए बिलासपुर और घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 27 May 2025 Edited 15 Mar 1 min read

बिलासपुर

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास योग्यता अनिवार्य, वेतन ₹16500 से ₹21000 तक

बिलासपुर और घुमारवीं में दो दिवसीय इंटरव्यू
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी दी है कि एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 30 मई को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर और 31 मई को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

योग्यता और शारीरिक मापदंड
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 52 किलोग्राम होना अनिवार्य है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹16500 से ₹21000 तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण अनिवार्य
इच्छुक पुरुष उम्मीदवारों को अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथियों को संबंधित स्थानों पर उपस्थित होकर इंटरव्यू में भाग लेना होगा। साथ ही, उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल (mmses.hp.gov.in) पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एसआईएस सिक्योरिटी, बिलासपुर के अधिकारी से मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।