Loading...

Campus Interview: बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों पर भर्ती, 12वीं पास पुरुष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 सितंबर को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Campus Interview: हमीरपुर जिले के बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों को भरने के लिए 29 सितंबर को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड के इन पदों के लिए 12वीं पास और 18 से 35 वर्ष आयु के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। साक्षात्कार सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में शुरू होगा।

हमीरपुर

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को नालागढ़ स्थित कार्यस्थल पर नियुक्ति दी जाएगी। उन्हें 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। पात्र उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले पुरुष अभ्यर्थी 29 सितंबर को निर्धारित समय पर उप रोजगार कार्यालय बड़सर पहुंच सकते हैं।

Related Topics: •