Campus Interview / बिलासपुर में एक पद के लिए 16 अक्तूबर को साक्षात्कार, 15 हजार रुपये लक्ष्य आधारित वेतन
Campus Interview / बिलासपुर जिला रोजगार कार्यालय में 16 अक्तूबर को फील्ड ऑफिसर एवं विज्ञापन संग्राहक के एक पद के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 11 बजे शुरू होगा और चयनित अभ्यर्थी को 15 हजार रुपये प्रतिमाह लक्ष्य आधारित वेतन दिया जाएगा।
बिलासपुर
जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने बताया कि हिम लाइव 24 न्यूज़ की बिलासपुर शाखा की ओर से यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बीए, बीबीए या एमबीए निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को दोपहिया वाहन चलाने का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, एक्स-10, आधार कार्ड, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र और संबंधित शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। इसके अलावा दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियां भी जरूरी हैं। कैंपस इंटरव्यू से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 अथवा 9736665095 पर संपर्क किया जा सकता है।