Loading...

Campus Interview: नाहन में चार पदों के लिए 26 सितंबर को साक्षात्कार, 14,500 रुपये तक वेतन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 59 Mins Ago • 1 Min Read

Campus Interview : नाहन के यशवंत विहार स्थित मैसर्ज सुतो कैफे में चार पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इनमें कॉन्टिनेंटल या चाइनीज शेफ के दो पद और स्वीपर या वेटर के दो पद शामिल हैं। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किया जाएगा।

नाहन

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या डिप्लोमा और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं या डिप्लोमा प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के दो फोटो और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 13,750 से 14,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9780027255 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: