Campus Interview: सिरमौर में मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पदों के लिए 17 सितंबर को साक्षात्कार
Campus Interview: सिरमौर जिले में मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पद भरने के लिए 17 सितंबर 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सरांहा में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। मैसर्स स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी, शिमला की ओर से मार्केटिंग मैनेजमेंट के लिए ये पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाने हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।
नाहन
जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएशन या आईटीआई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि पर अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार की दो तस्वीरों के साथ उप-रोजगार कार्यालय, सरांहा में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 94636-34843 पर संपर्क किया जा सकता है।