Loading...

Campus Interview: सोलन में 22 अगस्त को 500 पदों के लिए साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Aug 2026 • 1 Min Read

Campus Interview: मॉडल करियर सेंटर सोलन में 22 अगस्त 2026 को किचन हेल्पर और स्टुअर्ड के 500 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड दिल्ली की ओर से यह भर्ती दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बैंगलोर में उपलब्ध पदों के लिए की जाएगी।

सोलन

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू मॉडल करियर सेंटर सोलन, डिस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली के नजदीक स्थित जिला रोजगार कार्यालय में होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली में सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी।

विभागीय पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विभागीय ईईएमआईएस पोर्टल के कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद आवेदक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। पदों और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी भी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

उम्मीदवारों को 22 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों के साथ मॉडल करियर सेंटर सोलन पहुंचना होगा। कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: