Loading...

Campus Interview / ऊना में सात पदों पर भर्ती, 1 दिसंबर को होगा साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Mins Ago • 1 Min Read

Campus Interview / जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 1 दिसंबर को इम्यूनिटिक लाइफसाइंसिस प्राइवेट लिमिटेड के सात पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल ऊना जिले का गांव गोंदपुर जयचंद रहेगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कंपनी में प्रोडक्शन ऑफिसर, ट्रेनी टेक्नीशियन, मेंटेनेंस ऑफिसर इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल, क्यूए ऑफिसर ट्रेनी और ट्रेनी ऑफिसर के कुल सात पद भरे जाएंगे। प्रोडक्शन ऑफिसर के एक पद के लिए बीवीएससी या एमवीएससी योग्यता के साथ फ्रेशर अथवा चार से पांच वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस पद के लिए चार से नौ लाख रुपये वार्षिक वेतन निर्धारित किया गया है।

पदों के अनुसार योग्यता और वेतन

आईटीआई इलेक्ट्रीशियन योग्यता वाले फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनी टेक्नीशियन के दो पद उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पांच से छह वर्ष का फार्मा इंडस्ट्री अनुभव और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पांच वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए मेंटेनेंस ऑफिसर के एक-एक पद पर 25 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। बीएससी या एमएससी लाइफ साइंसेज, बीफार्मेसी अथवा डीफार्मेसी योग्य फ्रेशर के लिए क्यूए ऑफिसर ट्रेनी का एक पद 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर भरा जाएगा।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनी ऑफिसर का एक पद है, जिसके लिए 18 हजार रुपये मासिक वेतन तय किया गया है। विभिन्न पदों के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। चयन के बाद शुरुआती छह महीने प्रशिक्षण अवधि रहेगी और कार्य प्रदर्शन के आधार पर नियमित नियुक्ति दी जाएगी। पात्रता की शर्तें संबंधित पद के अनुसार लागू होंगी।

साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी प्रतियां लेकर साक्षात्कार में पहुंचना होगा। अनुभवी अभ्यर्थियों को अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाना जरूरी है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9625756343 पर संपर्क किया जा सकता है। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Related Topics: •