Loading...

ऊना में बांस शिल्प को बढ़ावा, 15 उद्यमियों ने सीखी उत्पाद डिजाइन की तकनीक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • Just Now • 1 Min Read

ऊना जिले के धगडूं गांव में रैंप परियोजना के तहत बांस शिल्प पर एक दिवसीय उत्पाद डिजाइन एवं विकास प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के 15 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने बांस से उपयोगी और सजावटी उत्पाद तैयार करने की तकनीक सीखी। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से स्वरोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।

ऊना में बांस शिल्प को बढ़ावा, 15 उद्यमियों ने सीखी उत्पाद डिजाइन की तकनीक

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से बंगाणा क्षेत्र के धगडूं गांव में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक बांस से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की विधियां बताईं। उन्होंने उत्पाद निर्माण की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। उद्यमियों को बांस से पीने के लिए नलियां, सजावटी वस्तुएं और घरों में दैनिक उपयोग के लिए काम आने वाले विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

ऊना में बांस शिल्प को बढ़ावा, 15 उद्यमियों ने सीखी उत्पाद डिजाइन की तकनीक

कार्यशाला में स्थानीय उद्यमियों के कौशल विकास के साथ उत्पादों में नवाचार, बेहतर डिजाइन और मूल्य संवर्धन पर ध्यान दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आय के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण में उन्हें अपने उत्पादों को बेहतर बनाने और व्यवसाय के विस्तार से जुड़ी जानकारी भी दी गई।

ऊना में बांस शिल्प को बढ़ावा, 15 उद्यमियों ने सीखी उत्पाद डिजाइन की तकनीक

जिला उद्योग केंद्र ऊना की ओर से विस्तार अधिकारी केवल कृष्ण कार्यशाला में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी 15 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। रैंप परियोजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उद्यमियों को नई तकनीकों से जोड़ने, पारंपरिक शिल्प को प्रोत्साहित करने तथा स्वरोजगार और रोजगार सृजन के अवसर विकसित करने में सहायता देना है।

Related Topics: •