Loading...

FIR / हमीरपुर जिला कारागार में बंदियों के बीच मारपीट, विचाराधीन बंदी के आगे के दो दांत टूटे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Mins Ago • 1 Min Read

FIR / हमीरपुर जिला कारागार में दो बंदियों के बीच हुई मारपीट में एक विचाराधीन बंदी के आगे के दो दांत टूट गए। घायल बंदी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दूसरे बंदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को जिला कारागार हमीरपुर के सी ब्लॉक की बैरक नंबर एक और दो से झगड़े की आवाजें सुनाई दीं। ड्यूटी पर तैनात वार्डर कपिल देव मौके पर पहुंचे तो विचाराधीन बंदी अमरजीत और नेकपाल उर्फ कालू आपस में मारपीट कर रहे थे। वार्डर ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों बंदियों को अलग किया। इस दौरान अमरजीत के मुंह से खून निकल रहा था।

अमरजीत ने आरोप लगाया कि नेकपाल ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके आगे के दो दांत टूट गए। इसके बाद घायल बंदी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नेकपाल उर्फ कालू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

Related Topics: •