Category: Baddi

  • सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार, अन्य 3 की तलाश जारी

    सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार, अन्य 3 की तलाश जारी

    HNN/बद्दी

    जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला में हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान गौरव चंदेल निवासी घुमारवीं बिलासपुर के रूप में हुई है।

    हालाँकि अन्य तीन आरोपी अभी तक फरार हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

    बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही चारों आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़िता ने पहले पंचकूला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी और कार्यवाही की मांग उठाई थी।

    लेकिन मामला बद्दी से जुड़ा होने के चलते पंचकूला पुलिस ने मामला दर्ज करके बद्दी पुलिस थाना को ट्रांसफर कर दिया था। जिसके बाद जिला पुलिस बद्दी के तहत महिला पुलिस थाना बद्दी ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

    डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • हिमाचल में हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    हिमाचल में हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    HNN/ बद्दी

    बद्दी में एक उद्योग में कार्यरत हरियाणा की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथी कामगार ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ इस कृत्य को अंजाम दिया। पीडि़ता ने इस संदर्भ में पंचकूला में शिकायत दी थी, लेकिन घटना बद्दी क्षेत्र में होने की वजह से पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए इसे बद्दी ट्रांसफर कर दिया।

    जिस पर महिला पुलिस थाना बद्दी ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा-323, 376 के तहत मुकददमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि यह घटना दो अक्तूबर की है, उस वक्त जब वह फैक्टरी से बाहर ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रही थी, तो उसी दौरान उसकी कंपनी में कार्यरत युवक उसे मिल गया, जो उसे अपने कमरे में खाना खिलाने ले गया।

    आरोपी ने उसका मुंह चुन्नी से बांध दिया और जबरदस्ती की। इसी दौरान कमरे के भीतर बने बाथरूम से तीन और युवक निकले जिन्होंने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है।

  • सेंट बीर्स इंटरनेशनल के विद्यार्थी का एचपीसीए में चयन

    सेंट बीर्स इंटरनेशनल के विद्यार्थी का एचपीसीए में चयन

    HNN/बद्दी

    हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के मेघावी छात्र आयूष चंबियाल ने स्कूल से चयनित होकर स्कूल का नाम रोशन किया। उसका चयन अंडर-14 जिला स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ है। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या बिंदु ने कहा कि यह टूर्नामेंट ऊना के संतोषगढ़ मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

    जिसमे आयूश लाहौल स्पीति जिले की तरफ से अपने हुनर का प्रदर्शन करेगा। पहला मुकाबला हमीरपुर जिले के साथ होगा l चयन से आयुष चंबियाल के अभिभावकों के साथ-साथ सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्या एवं सभी अध्यापकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

    स्कूल चैयरमैन कुलबीर सिंह राणा एवम मैनेजिंग डायरेक्टर करणवीर सिंह राणा ने आयूष चांबियाल को बधाई देते हुए कहा है कि इस प्रकार के छात्रों के लिए सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल हमेशा हर तरह की सहायता करने के लिए तत्पर रहेगा और आगे आने वाले भावी खिलाड़ियों के लिए हमेशा हरसंभव कोशिश करेगा।

    सेंट बीर्स इंटरनेशनल का पूरा परिवार आयुष चांबियाल को बधाई एवम आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हैं।

  • वॉलीबाल में शिमला, खो-खो में हमीरपुर अव्वल, सीपीएस ने नवाजी विजेता टीमें

    वॉलीबाल में शिमला, खो-खो में हमीरपुर अव्वल, सीपीएस ने नवाजी विजेता टीमें

    राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 580 छात्रों ने दिखाए जौहर

    HNN/ ओम शर्मा/ बीबीएन

    मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। राम कुमार रविवार को दून विधानसभा क्षेत्र की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की चार दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।

    राम कुमार चौधरी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह चार दिवसीय प्रतियोगिता छात्रों को भविष्य का उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्य संसदीय सचिव ने खेल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 05 हजार रुपए नकद राशि प्रदान की।

    उन्होंने स्कूल की मुरम्मत के लिए 05 लाख रुपए तथा स्कूल के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से शीघ्र ही बॉक्सिंग शेड बनवाने की घोषणा की।निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा घनश्याम चंद ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए कार्यरत है। निदेशालय यह सुनिश्चित बना रहा है कि शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न नीतियों को समयबद्ध लागू किया जाए।

    उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला की खेल प्रतियोगिता सह प्रबंधक व प्रधानाचार्य बबीता परमार ने मुख्य संसदीय सचिव का चार दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों के खाने-पीने व रहने के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए की सहयोग धनराशि के लिए आभार व्यक्त किया।

    राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में राज्य के 580 छात्रों ने भाग लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला प्रथम, मण्डी द्वितीय तथा सिरमौर तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में शिमला पहले, सोलन दूसरे तथा सिरमौर तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में हमीरपुर प्रथम, सोलन द्वितीय तथा मण्डी तृतीय स्थान पर रहे।बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऊना पहले, सिरमौर दूसरे तथा मंडी तीसरे स्थान पर रहे। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मण्डी प्रथम, किन्नौर द्वितीय तथा शिमला तृतीय स्थान पर रहै। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में सोलन विजेता रहा।

  • भाजपा जनता युवा मोर्चा ने की दून मंडल कार्यकारिणी की घोषणा

    भाजपा जनता युवा मोर्चा ने की दून मंडल कार्यकारिणी की घोषणा

    HNN/ ओम शर्मा। बीबीएन

    भाजपा जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने आला नेताओं से विचार विमर्श कर मंडल पदाधिकारी और कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार, जितेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, संदीप कंवर, ओजस शर्मा, हरविंद्र डैनी, हरपाल सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश कुमार कौशल बद्दी और चंदन शर्मा रामपुर को बनाया गया।

    मंडल सचिव ऋषि ठाकुर,गुरप्रीत सिंह,मनोज नयानगर,अजय ठाकुर,कुलदीप,संजय कुमार बने गए। कार्यालय सचिव राहुल वर्मा सहसचिव राकेश चौधरी बनाया गया। कोषाध्यक्ष नरेंद्र सुखोली लोदी माजरा, सह कोषाध्यक्ष अमर नाथ बनाया गया।

    प्रवक्ता सुनील कुमार सह प्रवक्ता नरेश कुमार बांए गए। मीडिया प्रभारी गुरमेल चौधरी सह मीडिया प्रभारी रजत गुप्ता, आई टी संयोजक सचिन मेहता, सह संयोजक सतनाम राणा बनाया गया। सोशल मीडिया संयोजक कारण ठाकुर, सह संयोजक दीपक कुमार बनाया गया।

    कार्यकारिणी में विशाल, जयसिंह, देविका, कपिल, नरेश, विनोद, कमल किशोर, मनीष, विक्की ठाकुर, प्रीत चंदेल, राहुल, लकविंद्र, विजेंद्र चौधरी, दीप चंदेल, अंशिता शर्मा, मनोज, नीरज ठाकुर, विशाल कुमार, रंजित छाबड़ी, जसविंद्र, नवीन, इंद्रजीत, रमेश, हुकम चंद, दिव्य कुमार, योगेंद्र, राकेश, जयपाल, मुकेश, राजेश, करण रघुवंशी, चमन, गुरदीप, नीलम कुमारी, गुरदेव, कुलदीप, परमजीत, जसविंद्र, ईश्वर धीमान, विशाल, गुरनाम, जसबीर, मान सिंह, सुलेख छाबड़ी को शामिल किया गया।

  • उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी अलग-अलग कमेटीयां- राजीव चौहान

    उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी अलग-अलग कमेटीयां- राजीव चौहान

    लघु उद्योग भारती के बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा, 11 नए मेंबरों ने ग्रहण की सदस्यता

    HNN/ ओम शर्मा/बीबीएन

    लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर की मासिक बैठक अध्यक्ष राजीव चौहान व महासचिव सीता राम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के नए व पुराने सदस्यों ने हिस्सा लिया। जबकि इस दौरान 11 नए मेंबरों ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ग्रहण की।

    बैठक में जहां संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने पर चर्चा हुई, जबकि पुराने सदस्यों को एक्टिवेट करने का भी फैसला लिया गया। वहीं यह फैसला लिया गया के उद्योगों की अलग अलग समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कमेटीयों का गठन किया जाएगा।

    यह कमेटीयां अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के सम्बंधित विभागों से संपर्क साधकर समाधान को प्रयास करेंगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा के संख्याबल को बढ़ाया जाना अत्यधिक आवश्यक है।

    क्योंकि जितनी बद्दी चैप्टर के सदस्यों की संख्या अधिक होंगी उतनी ही मजबूती से हम उद्योगों की समस्याओं के लिए सम्बंधित विभागों के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। चौहान ने कहा के नए सदस्यों को जोड़ने के साथ साथ पुराने सदस्यों को एक्टिवेट करना भी अत्यधिक जरूरी है।

    जबकि महासचिव सीता राम चौधरी ने बताया के बैठक में यह फैसला लिया गया है के अब हर मासिक बैठक में उद्योगों से सम्बंधित विभागों के किसी एक अधिकारी को बुलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

    ताकि उस विभाग से सम्बंधित समस्याओं को अधिकारी से सांझा कर समाधान के प्रयास किया जा सके। इससे सम्बंधित विभाग और संगठन के बीच एक समन्वय एक सेतु बनेगा और आपसी समन्वय का सभी को लाभ मिलेगा।

  • प्रदेश सरकार डिजिटल बदलाव के माध्यम से समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध- अभिषेक जैन

    प्रदेश सरकार डिजिटल बदलाव के माध्यम से समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध- अभिषेक जैन

    बद्दी में डिजीटीकरण विषय पर कार्यशाला एवं संवाद सत्र आयोजित

    HNN/बद्दी

    हिमाचल प्रदेश के डिजिटल टेक्नोलाॅजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल बदलाव के माध्यम से आमजन को समयबद्ध एवं सर्वसुलभ सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभिषेक जैन सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में ‘वर्कशाॅप ऑन एप्लीकेशन ऑफ़ आर्टिफिश्यिल इंटेलीजेंस एंड डिजिटल टेक्नोलाॅजीज़ फाॅर इफैक्टिव गवर्नेंस इन हिमाचल प्रदेश’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे।

    अभिषेक जैन ने कहा कि डिजिटल बदलाव का मुख्य उद्देश्य आम जन तक विभिन्न नागरिक केंद्रित सेवाओं को समयबद्ध पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि डिजिटीकरण के माध्यम से नागरिक इन सेवाओं का लाभ कहीं भी किसी भी समय उठा सकते हैं। इससे जहां उनके समय व धन की बचत होती है वहीं प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को त्वरित सेवाएं सुनिश्चित बनाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल ऑनलाईन सेवा पोर्टल (ई-डिस्ट्रिक्ट) पर 217 सेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डिजिटीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी के आमजन हितैषी प्रयोग पर बल दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में पहली बार डिजिटल गवर्नेंस के लिए मुख्यमंत्री परिषद गठित की गई है। इस परिषद का उद्देश्य हिमाचल को डिजिटल रूप में विकसित कर जन-जन तक डिजिटीकरण के लाभ पहुंचाना है। अभिषेक जैन ने कहा कि सभी के समय, धन और प्रयासों की बचत के लिए हिमाचल प्रदेश में ई-ऑफिस का कार्यान्वयन आरंभ कर दिया गया है।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं ई-ऑफिस का प्रयोग कर आमजन को लाभान्वित कर रहे हैं। डिजिटल टेक्नोलाॅजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग के सचिव ने कहा कि कार्यशाला एवं संवाद सत्र का उद्देश्य शिक्षाविदों एवं क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत साझेदारों से फीडबैक प्राप्त कर विभिन्न ऑनलइन सेवाओं में सुधार लाना और सरकारी क्षेत्र में नित नवीन तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देना है। अभिषेक जैन ने कहा कि आज की कार्यशाला में सरकारी क्षेत्र में तकनीक के श्रेष्ठतम प्रयोग के विषय में एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि तकनीक के कार्यान्वयन की चुनौतियों से निपटने के लिए सार्थक चर्चा आवश्यक है ताकि कमियों को दूर कर लोगों तक अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने उपस्थित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों का आह्वान किया कि व्यावहारिक कार्यान्वयन के लिए तार्किक सुझाव प्रस्तुत करें। अभिषेक जैन ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं प्रदेश के अन्य ज़िलों में भी आयोजित की जाएंगी ताकि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कार्यान्वित की जा रही डिजीटीकरण के विषय में उचित फिडबैक प्राप्त कर सुधार किया जा सके।

    बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित जैन ने कहा कि डिजिटल कार्यप्रणाली के बेहतर कार्यान्वयन के लिए निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने बीबीएनडीए में डिजिटीकरण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। डिजिटल टेक्नोलाॅजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग के निदेशक मुकेश रेपसवाल ने कहा कि हिमाचल ऑनलाइन सेवा पोर्टल (ई-डिस्ट्रिक्ट) के माध्यम से अब तक 39 विभागों की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई हैं। विभाग विभिन्न सेवाओं के सरलीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर वर्ष 2019 में 42 हजार, वर्ष 2020 में 08 लाख तथा 2021 में लगभग 15 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कार्य करने में अक्षम व्यक्तियों के लिए प्रत्येक पंचायत में लोक मित्र केंद्र कार्यरत हैं। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मोहाली की नीति निदेशक डाॅ. आरुषि जैन ने कहा कि डिजिटल साक्षरता के लिए जागरूक होना आवश्यक है।

    उन्होंने हिमाचल सरकार के हिम डाटा पोर्टल सहित इंडिया डाटा पोर्टल एवं देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विभिन्न विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों और विभागों के प्रतिनिधियों ने डिजीटीकरण के विषय में व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।

    इस कार्यशाला एवं संवाद सत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, सोलन एवं ऊना ज़िला प्रशासन के साथ उद्योग, श्रम एवं रोज़गार, पुलिस, डिजिटल टेक्नोलाॅजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग तथा इंडियन स्कूल ऑफ़ बिजनेस हैदराबाद और मोहाली, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना, हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बिलासपुर, चितकारा विश्वविद्यालय, एल. आर संस्थान, शूलिनी विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया।

  • राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी ने छापेमारी में वसूला 3 लाख से अधिक का जुर्माना

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी ने छापेमारी में वसूला 3 लाख से अधिक का जुर्माना

    लुधियाना से लाया गया था बिना बिल के दवाईयो का पैकिंग मैटेरियल

    HNN/बद्दी

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी प्रितपाल सिंह की टीम ने टैक्स चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता प्राप्ति है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना से नालागढ़ के लिए एक ट्रक दवा का टेकिंग मेटेरियल लेकर आया था। मामला बीती रात का है जब राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त प्रितपाल सिंह की टीम के सदस्य सहायक आयुक्त अजय धीमान कर एवं आबकारी अधिकारी कृष्णा देवी गश्त पर थे।

    तभी उन्होंने देखा कि एक सुनसान जगह मकान के पास ट्रक से दवाइयां की खाली बोतले उतारी जा रही थी। उनकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए टीम ने जब पैकिंग मैटेरियल की बाबत जानकारी मांगी तो वह हड़बड़ा गए। अधिकारियों के द्वारा दवा पैकिंग मैटेरियल के टैक्स वगैरा के बिल मांगे गए मगर वह पक्का बिल नहीं दिखा सके। आबकारी एवं कर विभाग की टीम ने गाड़ी के समान की कीमत 10 लाख 65 हजार 191 पाई गई।

    विभाग के द्वारा बरामद किए गए माल पर 325192 रुपए जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माना राशि को संबंधित दवा फैक्ट्री के द्वारा भुगतान भी कर दिया गया। जुर्माना वसूलने के बाद ही ट्रक को जाने दिया गया। बता दें कि इन दिनों त्योहारों का सीजन है जिसको लेकर प्रितपाल सिंह की टीम हाई अलर्ट पर पूरे क्षेत्र की रैकी पर है।

    विभाग की टीम के द्वारा चंडीगढ़ फॉर सेल अवैध शराब हाल ही में बरामद की थी। वहीं पकड़े गए दवा पैकिंग मैटेरियल और वसूले गए जुर्माने को लेकर प्रितपाल सिंह ने पूरी टीम को बधाई भी दी है।

  • औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

    औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

    बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने आपदा राहत कोष में दिया 2.02 करोड़ का अंशदान

    HNN/बद्दी

    बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें आपदा राहत कोष के लिए 2.02 करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नया निवेश आकर्षित करने तथा उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है।

    राज्य में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। विशेष तौर पर बद्दी क्षेत्र में रेलवे संपर्क सुविधा के साथ ही सड़कों के उन्नयन पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रेलवे लाईन के शीघ्र निर्माण से संबंधित मामला केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया है। 

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नालागढ़-भरतगढ़ सड़क को फोरलेन में स्तरोन्नत किया जा रहा है जिससे उद्योगों सहित अन्य लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक घरानेे हिमाचल प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं और राज्य सरकार उन्हें लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। 

  • पिकअप गाड़ी के खड्ड में गिरने से चालक की हुई मौत

    पिकअप गाड़ी के खड्ड में गिरने से चालक की हुई मौत

    HNN/बद्दी

    जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक पिकअप गाड़ी के खड्ड में गिर गई है। गाड़ी के खड्ड में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरीश कुमार निवासी रामशहर के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि हादसा रात को करीब 3 बजे हुआ है। जब हरीश कुमार पिकअप गाड़ी में सामान भरकर बद्दी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह बालद खड्ड पर बने अस्थाई पुल के पास पहुंचा तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई और वह पिकअप के साथ ही खड्ड में जा गिरा।

    हादसे में पिकअप का स्टेयरिंग उसके पेट में घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया।

    मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।