Category: himachal weather

Himachal Pradesh weather forecast and updates

  • Himachal Weather / 10 फरवरी को कई जिलों में वर्षा–हिमपात और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

    Himachal Weather / 10 फरवरी को कई जिलों में वर्षा–हिमपात और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

    प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जबकि बिलासपुर में घना कोहरा दर्ज किया गया। 10 फरवरी को कुछ जिलों में बारिश, हिमपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

    शिमला

    पिछले 24 घंटों का मौसम हाल
    राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान ऊना में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शिमला, कल्पा और मनाली सहित कई स्थानों पर तापमान में ठंडक बनी रही।

    किन तारीखों को रहेगा शुष्क मौसम
    8, 11 और 12 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन दिनों किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    9 फरवरी को हल्की वर्षा–हिमपात के आसार
    9 फरवरी को चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात की संभावना जताई गई है। शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है।

    10 फरवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
    10 फरवरी को चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या हिमपात होने की संभावना है। मंडी, शिमला सहित अन्य जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    तेज हवाओं को लेकर चेतावनी
    10 फरवरी को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी कुछ स्थानों पर तेज हवा की संभावना जताई गई है।

    शिमला शहर का पूर्वानुमान
    8 और 9 फरवरी को शिमला शहर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। 10 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

  • Himachal Weather Impact / डोडरा क्वार में चार फीट बर्फ के बीच कर्मचारियों ने तीन किमी पैदल चलकर जोड़ी पानी की लाइन

    Himachal Weather Impact / डोडरा क्वार में चार फीट बर्फ के बीच कर्मचारियों ने तीन किमी पैदल चलकर जोड़ी पानी की लाइन

    भारी हिमपात के बाद भी दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सेवाएं बहाल करने के प्रयास जारी हैं। शिमला जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में पेयजल आपूर्ति दोबारा शुरू कर लोगों को राहत दी।

    शिमला/डोडरा क्वार

    चार फीट बर्फ में गुम रास्ते
    डोडरा क्वार क्षेत्र में इन दिनों लगभग चार फीट बर्फ जमी हुई है और रास्ते पूरी तरह ढक चुके हैं। तापमान माइनस छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे हालात में बुनियादी सेवाएं बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

    300 लोगों की पेयजल आपूर्ति ठप
    चांशल घाटी के धंदरवाड़ी गांव में पेयजल सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 300 लोगों की पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। जानकारी के अनुसार सटू सौर पेयजल योजना पर एक पेड़ गिरने से पाइपलाइन टूट गई थी।

    तीन किलोमीटर पैदल चलकर की मरम्मत
    जलशक्ति विभाग के कर्मचारी वीर मोहन और सुशील कुमार भारी बर्फ के बीच करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंचे। बर्फ में चलते समय उनका आधा शरीर तक बर्फ में धंस रहा था, लेकिन दोनों ने पाइपलाइन की मरम्मत कर तीसरे दिन पानी की आपूर्ति बहाल कर दी।दोनों कर्मचारी अभी नियमित नहीं हैं। वीर मोहन पिछले 12 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें सीमित मानदेय मिलता है, जबकि सुशील कुमार भी अल्प वेतन पर कार्यरत हैं। इसके बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में सेवा भाव का परिचय दिया।

    उपमुख्यमंत्री ने की सराहना
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दोनों कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की और इसे जनसेवा व समर्पण की मिसाल बताया। उनके इस प्रयास का वीडियो भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

  • पांचवें गुप्त नवरात्र में बदला मौसम, सिरमौर में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

    पांचवें गुप्त नवरात्र में बदला मौसम, सिरमौर में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

    पांचवें गुप्त नवरात्र के दौरान जिला सिरमौर में मौसम के अचानक बदले मिजाज से ठंड बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं आम जनजीवन और धार्मिक गतिविधियों पर इसका असर पड़ा है।

    सिरमौर/नाहन

    ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

    पांचवें गुप्त नवरात्र के दौरान जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मैदानी इलाकों में लगातार बारिश और शीत लहर का असर बना हुआ है। चाढ़ना, हरीपुरधर, गडूरी सहित प्रसिद्ध शिव स्थल चूड़धार पर्वत श्रृंखला में बर्फ गिरने से तापमान में तेज गिरावट आई है।

    किसानों में खुशी, फसलों को मिलेगा लाभ

    मौसम में आए इस बदलाव से किसान वर्ग खुश नजर आ रहा है। बारिश और बर्फबारी से रबी फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कृषि क्षेत्र के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है।

    मां बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटी

    त्रिलोकपुर स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में लगातार बारिश और ठंड के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही में कमी देखी गई है। सामान्य दिनों की तुलना में मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या कम रही, जिससे धार्मिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।

    ठंड और शीत लहर से जनजीवन प्रभावित

    जिला सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। भारी बारिश और तेज ठंडी हवाओं के चलते लोग आवश्यक कार्यों को छोड़कर घरों में रहने को मजबूर हैं। ठंड बढ़ने से दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।

    बिजली आपूर्ति बाधित, वाहन चालकों को सतर्कता की सलाह

    नाहन विधानसभा क्षेत्र में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। वहीं प्रशासन ने बर्फबारी और फिसलन को देखते हुए वाहन चालकों को पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की हिदायत जारी की है।

    मौसम विभाग का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

  • Himachal Weather / राज्य में मौसम शुष्क, कई जिलों में शीत लहर, तापमान और वर्षा हिमपात का पूर्वानुमान

    Himachal Weather / राज्य में मौसम शुष्क, कई जिलों में शीत लहर, तापमान और वर्षा हिमपात का पूर्वानुमान

    राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क दर्ज किया गया है और कई जिलों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। आगामी दिनों में कुछ जिलों में वर्षा और हिमपात की संभावना जताई गई है।

    शिमला

    पिछले 24 घंटों का मौसम विवरण

    राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क दर्ज किया गया है। राज्य के बरथिन में भीषण शीत लहर व हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और ऊना में शीत लहर दर्ज की गई है। राज्य में अधिकतम तापमान सोलन में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान ताबों में -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान इस प्रकार रहे। शिमला का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस तथा मनाली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    शीत लहर की चेतावनी

    दिनांक 16 जनवरी को राज्य के जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है।

    वर्षा और हिमपात का पूर्वानुमान

    दिनांक 16 से 19 जनवरी को राज्य के जिला चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति में एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात होने की संभावना है।

    शिमला शहर का मौसम अनुमान

    दिनांक 16 जनवरी को शिमला शहर में आसमान मुख्यतः साफ रहने तथा 17 से 18 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शिमला शहर का अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

  • Himachal Weather / प्रदेश में मौसम शुष्क, कई जिलों में शीत लहर और घने कोहरे का असर जारी

    Himachal Weather / प्रदेश में मौसम शुष्क, कई जिलों में शीत लहर और घने कोहरे का असर जारी

    Himachal Weather : प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जबकि कई जिलों में शीत लहर और घने कोहरे का असर दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप जारी रहने के साथ कुछ क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात की संभावना जताई गई है।

    हिमाचल प्रदेश

    पिछले 24 घंटों का मौसम हाल

    प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। ऊना में घना कोहरा जबकि पांवटा साहिब में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। हमीरपुर और बरथिन में भीषण शीत लहर का असर देखा गया, जबकि कांगड़ा, मंडी, ऊना और बिलासपुर जिलों में शीत लहर दर्ज की गई है।

    तापमान का हाल

    राज्य में अधिकतम तापमान बजौरा में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा में अधिकतम 12.2 डिग्री और न्यूनतम 0.2 डिग्री तथा मनाली में अधिकतम 15.2 डिग्री और न्यूनतम 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    शीत लहर और कोहरे की स्थिति

    आगामी अवधि के दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं।

    वर्षा और हिमपात का पूर्वानुमान

    आने वाले दिनों में चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है।

    शिमला शहर का मौसम

    शिमला शहर में मौसम मुख्यतः साफ से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

  • Himachal Weather / ऊंची चोटियों पर हिमपात, मध्य व मैदानी इलाकों में शुष्क ठंड और कोहरे का प्रकोप

    Himachal Weather / ऊंची चोटियों पर हिमपात, मध्य व मैदानी इलाकों में शुष्क ठंड और कोहरे का प्रकोप

    ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जबकि मध्य व मैदानी इलाकों में बारिश न होने से शुष्क ठंड का असर बना हुआ है। कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

    शिमला

    ऊंची चोटियों पर हिमपात, निचले इलाके शुष्क
    प्रदेश की ऊंची चोटियों पर इंद्रदेव मेहरबान नजर आ रहे हैं, जहां लगातार हिमपात हो रहा है। कोकसर क्षेत्र में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मध्य और मैदानी इलाकों में बारिश न होने से शुष्क ठंड का असर बढ़ गया है।

    कई जिलों में शीतलहर और कोहरा
    मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि पांवटा साहिब में मध्यम और ऊना में हल्का कोहरा देखा गया। सोलन क्षेत्र में जमीनी पाला पड़ने से ठंड और अधिक बढ़ गई है।

    सीजन की सबसे सर्द रातें दर्ज
    राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। राजधानी शिमला में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जबकि लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी, कल्पा, नारकंडा और मनाली जैसे क्षेत्रों में भीषण ठंड का असर बना हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

    घने कोहरे को लेकर अलर्ट, मौसम रहेगा शुष्क
    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार निचले और मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जिससे फिलहाल बारिश या बर्फबारी की उम्मीद कम है।

    शिमला और मनाली अब भी बर्फबारी को तरसे
    प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली शहर में अभी तक सीजन की पहली बर्फबारी नहीं हो पाई है। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा न होने के कारण रबी फसलों और सेब सहित अन्य बागवानी फसलों पर भी असर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • Himachal Weather /11 से 13 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार

    Himachal Weather /11 से 13 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार

    हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। ताबो का तापमान -7.1 डिग्री तक गिर गया है, वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और शुष्क मौसम के संकेत हैं।

    शिमला

    प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान में उतार–चढ़ाव
    पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में स्पष्ट अंतर देखने को मिला। शिमला में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मनाली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    बिलासपुर, भाखड़ा जलाशय और बलघाटी में घने कोहरे का अलर्ट
    मौसम विभाग के अनुसार 11 से 12 दिसंबर तक बिलासपुर जिले के भाखड़ा जलाशय क्षेत्र, मंडी जिले के बलघाटी और आसपास के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी आने के चलते स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    11 से 13 दिसंबर तक प्रदेश में शुष्क मौसम
    राज्य में 11 से 13 दिसंबर के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर बढ़ेगा, जबकि मैदानी भागों में तापमान सामान्य रहेगा।

    शिमला शहर में साफ आसमान की संभावना
    शिमला शहर में 11 से 12 दिसंबर तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

  • Himachal Weather / पहाड़ों में आज बारिश–बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में घना कोहरा

    Himachal Weather / पहाड़ों में आज बारिश–बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में घना कोहरा

    आज 7 दिसंबर की सुबह से हिमाचल में बादल छाने और सर्द हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि मैदानी जिलों में घने कोहरे से यातायात प्रभावित हो सकता है।

    शिमला

    आज पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश–बर्फबारी, ठंड बढ़ी
    7 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। सुबह से कई इलाकों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पानी जमने लगा है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल–स्पीति में आज हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।

    मैदानी जिलों में घना कोहरा, दृश्यता घटने की चेतावनी
    ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में घना व मध्यम कोहरा छा सकता है। इससे दृश्यता कम होने और वाहन संचालन में दिक्कतें आने की आशंका है। विभाग ने लोगों को कम गति से वाहन चलाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

    8 दिसंबर से मौसम साफ, उसके बाद शुष्क रहने की उम्मीद
    मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज के बाद 8 दिसंबर से मौसम में सुधार होगा। 8 दिसंबर की दोपहर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना है और अगले कई दिनों तक कोई बड़ी प्रणाली सक्रिय नहीं रहेगी।

    मुख्य शहरों का तापमान (पिछले 24 घंटे)

    • शिमला: अधिकतम 16.9°C, न्यूनतम 8.6°C
    • मनाली: अधिकतम 15.6°C, न्यूनतम 1.1°C
    • कल्पा: अधिकतम 14.3°C, न्यूनतम –0.6°C
    • कुकुमसेरी: न्यूनतम –5.6°C
    • पोंटा साहिब: अधिकतम 25°C

    यात्रियों के लिए सलाह
    मनाली–लेह मार्ग आज 7 दिसंबर तक वाहनों के लिए खुला है। इसके बाद मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। उच्च पर्वतीय मार्गों पर फिसलन बढ़ने की संभावना है, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • Himachal Weather / हिमाचल में शुष्क मौसम जारी, पोंटा में सबसे ज्यादा और ताबो में सबसे कम तापमान दर्ज

    Himachal Weather / हिमाचल में शुष्क मौसम जारी, पोंटा में सबसे ज्यादा और ताबो में सबसे कम तापमान दर्ज

    पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जबकि मंडी में गहरा कोहरा छाया रहा । पोंटा साहिब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं ताबो -7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

    शिमला

    शिमला, कल्पा और मनाली में तापमान सामान्य दायरे में
    शिमला में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल्पा में अधिकतम 15.5 और न्यूनतम -0.4 डिग्री रहा। मनाली में 16.6 अधिकतम और 1.9 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    30 नवंबर से 1 दिसंबर तक बिलासपुर व मंडी में रहेगा कोहरा
    बिलासपुर के भाखड़ा जलाशय क्षेत्र और मंडी की बला घाटी में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बाकी जिलों के लिए किसी चेतावनी की स्थिति नहीं है। 2 और 3 दिसंबर को भी हिमाचल में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

    शिमला में आसमान साफ, तापमान स्थिर रहेगा
    30 नवंबर से 1 दिसंबर तक शिमला में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 16–17 डिग्री और न्यूनतम 7–8 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश में ठंड बढ़ने की आशंका है।

  • Himachal Weather / प्रदेश में शुष्क मौसम जारी, 15 नवंबर तक साफ आसमान और ठंड बढ़ने की संभावना

    Himachal Weather / प्रदेश में शुष्क मौसम जारी, 15 नवंबर तक साफ आसमान और ठंड बढ़ने की संभावना

    Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना हुआ है। कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया जबकि अधिकांश हिस्सों में दिन धूप खिली रही। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। 15 नवंबर तक आसमान साफ रहने और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं।

    शिमला:

    राज्य में शुष्क रहा मौसम, कुछ जगह कोहरा दर्ज
    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में किसी भी स्थान पर वर्षा नहीं हुई। सुंदरनगर में मध्यम कोहरा और बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। पोंटा साहिब में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मुख्य शहरों का तापमान
    शिमला में अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल्पा में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मनाली में अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा साफ
    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 15 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान किसी प्रकार की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

    शिमला में रहेगा मुख्यतः साफ आसमान
    11 से 13 नवंबर तक शिमला शहर में आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।