Category: KALA AAM

  • दर्दनाक हादसा: आदित्य इंडस्ट्री में काम कर रहे 22 वर्षीय युवक पर गिरा सरिए का बंडल, मौत

    दर्दनाक हादसा: आदित्य इंडस्ट्री में काम कर रहे 22 वर्षीय युवक पर गिरा सरिए का बंडल, मौत

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां आदित्य इंडस्ट्री में काम कर रहे एक प्रवासी युवक पर अचानक ही सरिए का बंडल आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 22 वर्षीय भरत कुमार निवासी नेपाल के महोत्तरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    जानकारी के मुताबिक, भरत जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आदित्य इंडस्ट्री में काम करता था। इस दौरान काम करते हुए अचानक ओवरहेड क्रेन की स्लिंग वायर टूट गई।

    जिस कारण क्रेन में लटका हुआ सरिए का बंडल भारत के ऊपर गिर गया। हादसे में भरत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • पूर्व पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर जानलेवा हमला

    पूर्व पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर जानलेवा हमला

    लाठी-डंडे और पिस्टल से लैस गुंडों ने लुटे 10 लाख, हुए फरार

    HNN/ कालाअंब

    नाहन नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर कालाअंब बैरियर के पास जानलेवा हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोंटी अपने दोस्त के साथ अंबाला से क्रेटा गाड़ी में नाहन की ओर आ रहे थे।

    इसी दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी में करीब 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने पार्षद की गाड़ी को रोककर कर घेर लिया। मोंटी गर्ग ने बताया कि गुंडे पिस्तौल और लाठियों से लैस थे।

    उन्होंने बगैर कुछ पूछे सीधे उन पर लाठी और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि इस जानलेवा हमला में गाड़ी के शीशे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मोंटी गर्ग ने बताया कि बदमाशों ने उनकी गाड़ी में रखे 10,00,000 रुपए के बैग को भी उठा लिया।

    मोंटी गर्ग ने बताया कि वह अपनी एक पेमेंट लेकर अंबाला से घर लौट रहे थे। मोंटी गर्ग का कहना है कि यदि वह गाड़ी ना भगाते तो संभवत वे उन्हें जान से मार सकते थे। मोंटी गर्ग ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है।

    उन्होंने बताया कि उन पर यह हमला काला आम के ही एक प्रभावशाली व्यक्ति के द्वारा करवाया गया है। बरहाल इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मोंटी गर्ग इस घटना की बाबत काला आम थाना में मामला दर्ज करवाया है।

    वहीं विधायक अजय सोलंकी ने कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अराजक और गुंडा तत्वों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उधर, पुलिस ने आईपीसी की धारा 382, 147, 149, 506 तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, जिला पुलिस कप्तान रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामला कालाअंब थाना में दर्ज कर लिया है।

  • दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर व बाइक की जोरदार भिड़ंत,  एक की मौत, दूसरा घायल

    दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर व बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां ट्रैक्टर और एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है।

    मृतक की पहचान 18 वर्षीय पप्पू पुत्र राम चेतन बिहार के रूप में हुई है। तो वहीं घायल की पहचान 20 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी राकेश व पायलट राजेश ने घायल युवक को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

    जानकारी के मुताबिक, तीन युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान कालाअंब सुकेती मार्ग पर सिंबोसिस फार्मा कंपनी के सामने ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।

    जबकि रोहित की हादसे में टांग फ्रैक्चर हो गई है। बाइक पर सवार तीसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

  • बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं द्वारा दान दिए गए धन से एक दशक में 100 करोड़ रुपए की चोरी

    बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं द्वारा दान दिए गए धन से एक दशक में 100 करोड़ रुपए की चोरी

    मंदिर के सैफ में रखे लाखों रुपए के अमेरिकी डॉलर भी गायब, ग्रामीणों ने किया खुलासा

    HNN/ कालाअंब

    जिला में आए दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोरों के होंसले इस कदर बुलंद हो गए है कि अब उन्होंने मंदिर में भी सेंधमारी करनी शुरू कर दी। मामला जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का है, यहां श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि और दान दिए गए धन से एक दशक में 100 करोड़ से अधिक की चोरी की गई है। महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास में हुई चोरी की घटना का खुलासा आज सोमवार को नाहन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में त्रिलोकपुर मंदिर के ग्रामीणों ने किया।

    ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक दशक से त्रिलोकपुर मंदिर न्यास के कर्मचारी व कुछ अधिकारी साथ मिलकर भक्तों द्वारा चढ़ाई गई राशि, उपहार, दान दी गई वस्तुओं में हेराफेरी कर 100 करोड़ से अधिक का गबन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के सैफ से लाखों रुपए के अमेरिकी डॉलर भी गायब हैं। जिसका ऑडिट रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है।

    जिला सिरमौर के सिरमौर उपायुक्त आरके गौतम को शिकायत व ज्ञापन सौंपने के बाद त्रिलोकपुर पंचायत के ग्रामीण धीरज कुमार, त्रिलोकपुर पंचायत के उपप्रधान दिनेश ठाकुर, धर्मपाल, सुभाष, जोगिंदर सिंह, सोहन सिंह, युद्धवीर सिंह, गौरव, सुभाष, करण सिंह और रामकरण सिंह ने बताया कि महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास में 2007 से न्यास के कर्मचारियों द्वारा दान पात्रों से छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपए चोरी कर लिए गए हैं।

    पिछले एक दशक में चोरी की घटनाए बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। अब तक मंदिर न्यास के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ मिलकर 100 करोड़ से अधिक की चोरी कर चुके हैं। त्रिलोकपुर पंचायत के ग्रामीणों ने पूर्व में मंदिर न्यास में सहायक प्रबंधक रहे गोपाल दत्त शर्मा, पूर्व में नाहन के तहसीलदार मायाराम शर्मा, वर्तमान एसडीएम रजनेश कुमार और पूर्व एएसपी बबिता राणा पर इस चोरी में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। इन ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा मंदिर के कर्मचारी हरीश कुमार से भी रिकवरी की जा रही है।

    जबकि गोपाल दत्त शर्मा का मंदिर में कुछ समय पूर्व ही तबादला नाहन तहसील में किया गया है। वही कुछ माह पूर्व मंदिर से चोरी की घटनाओं में निलंबित मुख्य आरोपी गौरव ठाकुर को बिना किसी जांच-पड़ताल के एसडीएम ने बहाल कर दिया। जिसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने दोबारा से उस पर जांच की मांग कर उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है।

    त्रिलोकपुर पंचायत के निवासियों ने बताया कि 15 व 17 जून 2022 की सीसीटीवी फुटेज में गौरव ठाकुर मंदिर के गर्भ गृह तथा गले से चोरी करता हुआ साफ नजर आ रहा है। उसके बावजूद गौरव ठाकुर को बिना किसी जांच के बहाल कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि 100 करोड़ से अधिक इस चोरी में तहसीलदार, एसडीएम, मंदिर न्यास के कर्मचारी शामिल हैं। जिसके चलते मामले को कई बार दबाया गया।

  • दिव्य और अलौकिक शिव शक्ति पीठ है हिमाचल की सीमा पर स्थापित शिवलिंग

    दिव्य और अलौकिक शिव शक्ति पीठ है हिमाचल की सीमा पर स्थापित शिवलिंग

    शिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में जुटेगी भीड़, हवन यज्ञ का किया जाएगा आयोजन

    HNN/ कालाअंब

    सिरमौर जिले के प्रवेश द्वार कालाअंब के साथ लगते सढ़ोरा-कालाअंब रोड के पास झंडा गांव में महाकालेश्वर शिव मंदिर लोगों की प्रगाढ़ आस्था का प्रतीक है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। महाभारत काल से लेकर आज तक यह मंदिर प्रत्यय रूप से पॉजिटिव एनर्जी का एक बहुत बड़ा स्त्रोत रहा है। शिव मंदिर गौशाला समिति के अध्यक्ष रमेश उर्फ बिट्टू भाई के अनुसार शिव मंदिर गौशाला समिति के द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष पर मंदिर को दिव्य रूप सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

    समिति के सदस्य से ही इस दिव्य स्थान पर आयोजित होने वाले मेले में व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है । समिति के अध्यक्ष रमेश उर्फ बिट्टू ने बताया कि सुबह प्राचीन दिव्य शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा । उसके बाद हवन का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि इस दिव्य शिव शक्ति पीठ में अलौकिक दिव्य शक्ति स्वरूप माताजी साक्षात रुप में भक्तों को आशीर्वाद देती है। माताजी मंदिर में ना केवल मुख्य पुजारी हैं बल्कि वह इस मंदिर की एक ऐसी जोत है जिनके चेहरे का तेज अशांत मन को भी क्षण भर में शांति देता है। माता जी के आशीर्वाद से आज यह शक्ति पीठ हजारों लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है।

    यही नहीं बिट्टू भाई और उनके सहयोगियों के द्वारा मंदिर सहित पूरे रास्ते को विकसित किया गया है। बिट्टू भाई का कहना है कि इस दिव्य शिव स्थान पर सड़क के साथ-साथ बेल आंवला सहित कई औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही शिव शक्ति पीठ पर प्राचीन विधि के अनुसार चवनप्राश तैयार किया जाया करेगा। जिसे प्रसाद स्वरूप भक्तों को वितरित भी किया जाएगा। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह करते हुए कहा कि शिवरात्रि के दिन नशे आदि व्याधियों को त्यागने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए ।

    उन्होंने बताया कि शिवलिंग पर भांग धतूरा चढ़ाए जाने का यही महत्व होता है कि हमारे जीवन में आए नशे आदि व्याधियों को भगवान भोलेनाथ दूर करेंगे। उन्होंने खेद जताते हुए भी कहा कि लोग इस गूढ़ रहस्य को ना समझते हुए उल्टा भांग धतूरे का नशा कर अपने जीवन को नशे का आदि बनाते हैं। बता दें कि इस शिव शक्ति पीठ पर 101 हवन कुंड भी बनाए गए हैं जहां विशेष अवसर पर दिव्या हवन भी किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि यह स्थान प्राचीन और ऐतिहासिक है मगर जब से इस स्थान पर दिव्य स्वरूप माता भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए मंदिर की सेवा में आई है तब से इस स्थान का महत्व बढ़ गया है।

  • कालाअंब: युवती का मोबाइल छीन फरार हुए दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

    कालाअंब: युवती का मोबाइल छीन फरार हुए दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

    HNN / काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में पुलिस ने युवती का मोबाइल छीन कर फरार हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

    आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र शेर सिंह और अमित कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी नारायणगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने युवती से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

    आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

    यह था पूरा मामला

    पुलिस थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 5 फरवरी को यूको बैंक के पास से पैदल चल रही थी। इसी दौरान पीछे से दो अज्ञात बाइक सवार आए और उसके हाथ से फोन छीनकर रफूचक्कर हो गए। युवती की शिकायत पर काला अंब पुलिस ने मामला दर्ज कर और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई।

    आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला और अपने साथ थाने ले आई। यहां युवती ने दोनों आरोपियों की पहचान की।

    उधर, एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।

  • खुदाई के दौरान सिरमौरी ताल में मिली भगवान गणेश की प्राचीन मूर्ति

    खुदाई के दौरान सिरमौरी ताल में मिली भगवान गणेश की प्राचीन मूर्ति

    HNN/ पांवटा साहिब

    जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में गांव के एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से खेत जोतते समय सिरमौरी ताल नामक स्थान पर एक गणेश भगवान की प्राचीन मूर्ति मिली है। हालांकि यह मूर्ति कितनी पुरानी है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दे कि पांवटा साहिब से 10 किलोमीटर दूर सिरमौरी ताल नामक गांव में कई पूर्व प्राचीन मंदिर रहे हैं।

    संत राम पुत्र रंगी राम ने बताया कि सिरमौरी ताल से पहले भी बहुत बार प्राचीन मूर्तियां और रियासत के कई अवशेष मिलते रहते थे। उन्होंने बताया कि जब वह ट्रैक्टर से खुदाई कर रहे थे तो उन्हें मिट्टी में दबा हुआ कुछ दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे हाथ में उठाया तो वह गणेश भगवान की मूर्ति पाई गई। जिसका वजन करीब 3 किलो बताया जा रहा है।

  • त्रिलोकपुर मंदिर में श्रद्धालु ने 5 किलो चांदी व 17 ग्राम सोने से जड़ित छत्र किया भेंट

    त्रिलोकपुर मंदिर में श्रद्धालु ने 5 किलो चांदी व 17 ग्राम सोने से जड़ित छत्र किया भेंट

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर में नवरात्र पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर में नवरात्र पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी भरी। बता दे बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने 5 किलो चांदी व 17 ग्राम सोने से जड़ित छत्र भेंट किया।

    सिरमौर जिले के साथ-साथ यहां पर राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा व दिल्ली आदि राज्यों से श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते हैं। मंदिर परिसर अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे प्रबंध किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु नमस्तक होने आते हैं और सोने-चांदी के साथ लाखों रूपए नकद चढ़ावा भी चढ़ा जाते है।

  • Fake Currency Case: घर से बरामद हुए लैपटॉप और कागज, दो दिन और बढ़ा रिमांड

    Fake Currency Case: घर से बरामद हुए लैपटॉप और कागज, दो दिन और बढ़ा रिमांड

    HNN / कालाअंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में नकली नोट मामले में पकड़े गए आरोपी शाहिन की शनिवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 31 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस अपने स्तर गहनता से जाँच कर रही है।

    पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप, कागज और प्रिंटर के साथ खराब छपाई के 200 रुपये के कुछ नोट भी बरामद किया हैं। गौरतलब है कि 24 जनवरी की शाम को कालाअंब की एक दुकान से आरोपी ने सिगरेट का पैकेट खरीदा और दुकानदार को 50 रुपये का जाली नोट थमाया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि यही व्यक्ति इससे पूर्व भी उनके पड़ोसी दुकानदार सुशांत व भूपेंद्र सैणी को नकली नोट दे चुका हैं। ऐसे में दुकानदारों ने आपस में प्लानिंग बनाई और व्यक्ति को दबोच लिया।

    इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। आरोपी ने जाली करेंसी खुद तैयार करने की बात कबूली। आरोपी यह बात भी कबूल कर चुका है कि उसने 10,000 से 12,000 रुपये के जाली नोट बाजार में चलाए हैं।

    पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी की रिमांड अवधि 31 जनवरी तक बढ़ाई है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी है।

  • कालाअंब में शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    कालाअंब में शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    HNN / काला अंब

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शव मिलने से आसपास के क्षेत्रो में सनसनी फैल गई है। यह शव बाहरी राज्य के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसकी पहचान 35 वर्षीय सुनील पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर जोहड़ों इलाके के नाले में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुनील शराब पीने का आदी था और सारा दिन नशे में धुत्त रहता था। कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी एसएस चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।