सिरमौर पुलिस ने काला आम्ब क्षेत्र में नशा और सट्टेबाज़ी पर सख्ती दिखाते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में नकदी और सट्टे की सामग्री बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
सिरमौर / काला आम्ब
पहला मामला: खैरी चौक से गिरफ्तारी पुलिस थाना काला आम्ब की टीम गश्त पर थी जब खैरी चौक पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति सट्टा खेला रहा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर विजय निवासी पानीपत को मौके पर पकड़ लिया। उसके पास से तीन प्लास्टिक की गिट्टियां और 1130 रुपये नकद बरामद हुए।
दूसरा मामला: मछली मार्केट के पास कार्रवाई इसी दिन रात करीब 9:40 बजे पुलिस टीम जब मछली मार्केट नज़दीक साबू सरिया कंपनी के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति राहगीरों को लालच देकर सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया जिसकी पहचान मनोज कुमार निवासी बदायूं (उप्र) के रूप में हुई। उसकी जेब से सट्टे की पर्ची और 1270 रुपये नकद मिले।
पुलिस की सख्ती जारी दोनों मामलों में पुलिस थाना काला आम्ब में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा और सट्टे जैसे अपराधों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख़्ती से जारी रहेगी।
काला अंब में रविवार, 21 सितंबर 2025 को बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। यह कटौती आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते की जाएगी।
काला अंब
इन फीडरों पर होगा कार्य सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने बताया कि इस अवधि में 11 केवी काला अंब, 11 केवी बोगरिया, 11 केवी विक्रम बाग और 33 केवी मेसेज रेडिएंट सीमेंट फीडरों पर रखरखाव व मरम्मत का काम किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती बिजली आपूर्ति से प्रभावित क्षेत्रों में विक्रमबाग, कॉथरो, खेरवाला, डाडूवाला, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, देवनी, बन्केवाला, खादरी, जखीरा, सिम्बल्वाला, सर्किट वाला और बेला गांव शामिल हैं।
मौसम पर निर्भर शटडाउन अधिकारी ने बताया कि यह शटडाउन तभी प्रभावी होगा जब मौसम अनुकूल रहेगा। उन्होंने असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी से सहयोग की अपील की।
औद्योगिक इकाई एल्जेन फार्मा के सहयोग से, ESIC ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य कैंप
हिमाचल नाऊ न्यूज़ काला अंब:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान को गति देते हुए, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल, काला अंब ने औद्योगिक क्षेत्र की एल्जेन फार्मा में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इस स्वास्थ्य शिविर में ESIC अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों और हिमालय नर्सिंग कॉलेज के पैरामेडिकल स्टाफ ने मिलकर बड़ी संख्या में महिला कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस दौरान महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह और बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए गए।
कार्यक्रम में ESIC के शाखा प्रबंधक सन्नी मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उनके साथ श्रम अधिकारी विवेक नेगी और स्कॉलर अक्षत शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार के ‘सेवा संकल्प, राष्ट्र की प्रथम प्रेरणा’ के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर तक काला अंब के औद्योगिक क्षेत्र में आने वाली सभी ESIC में पंजीकृत महिला कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह से निशुल्क किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ESIC के तहत महिलाओं के सभी रोगों का इलाज और दवाएं भी पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं।
एल्जेन फार्मा के सीएमडी संजीव भाटिया और प्रबंधक रोहित शर्मा ने इस आयोजन के लिए ESIC का आभार जताया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में महिलाएं पुरुषों के बराबर योगदान देती हैं, बल्कि कई मायनों में उनसे अधिक संवेदनशील होती हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ जैसा अभियान एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सुनिश्चित करेगा कि हमारी कामकाजी महिलाएं स्वस्थ रहें, जिससे उनका परिवार और अंततः पूरा समाज सशक्त होगा।
वही उद्योग के जनरल मैनेजर रोहित शर्मा ने कहा कि यह अभियान सिर्फ स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका मकसद महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बिना किसी आर्थिक बोझ के उपचार उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहे हैं, जो अक्सर अपनी स्वास्थ्य जरूरतों को नजरअंदाज कर देती हैं।
एलजेन फार्मा काला अंब में दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन यज्ञ, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे के साथ हुआ। रंग-बिरंगी झांकियों के बीच गणेश प्रतिमा का भक्तिभाव से श्री मारकंडेय नदी में विसर्जन किया गया।
नाहन
यज्ञ में डाली पूर्ण आहुति औद्योगिक क्षेत्र काला अंब स्थित एलजेन फार्मा में दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महापर्व का समापन शनिवार को विधिवत विसर्जन के साथ हुआ। इस अवसर पर फैक्ट्री परिसर में एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश की सुख-शांति और आपदा से राहत के लिए प्रार्थना की गई। एलजेन फार्मा के सीएमडी संजीव भाटिया, नेहा भाटिया और मुख्य अतिथि कृष्ण लाल भाटिया व शारदा भाटिया ने परिवार सहित आहुति डाली।
यशिका शर्मा के भजनों ने बांधा समां हवन के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें उभरती हुई भजन गायिका यशिका शर्मा ने अपने मधुर स्वर से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर भक्त झूमते और नाचते रहे। मेडिकल कॉलेज मुलाना में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही यशिका की प्रस्तुति ने भक्तिभाव का वातावरण और गहरा किया। नेहा भाटिया के भजनों को भी भक्तों ने खूब सराहा।
विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब भजन-कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की पवित्रता को साझा किया।
रंग-बिरंगी झांकियों संग हुआ विसर्जन दोपहर बाद रंग-बिरंगी झांकियों और जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा को पैदल शोभायात्रा के साथ श्री मारकंडेय नदी तक ले जाया गया और पूरे भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। फैक्ट्री कर्मचारी और भक्त नाचते-गाते हुए इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बने।
सनातन परंपराओं के महत्व पर जोर एलजेन फार्मा के सीएमडी संजीव भाटिया ने कहा कि यह आयोजन हर साल होता है, लेकिन इस बार इसे विशेष रूप से प्रदेश की सुख-शांति और आपदा से राहत के लिए आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं और संस्कृति को बनाए रखना हमारी पहचान की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
काला अंब स्थित एलजेन फार्मा में बुधवार को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) संजीव भाटिया ने पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा से सभी के लिए सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
यह आयोजन आचार्य पंडित प्रदीपशक्ला के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें कंपनी के जनरल मैनेजर रोहित शर्मा और अन्य सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जबकि इस दौरान निदेशक एलजेन फार्मा नेहा भटिया, रुचिका, रूही भाटिया, सतीश कुमार मोहित कुमार आदि भी गणेश पूजा में मुख्य रूप से शामिल हुए।
सभी ने मिलकर भगवान गणेश की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूरा कैंपस भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।
गणेश चतुर्थी का यह पर्व एलजेन फार्मा परिवार के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। सीएमडी संजीव भाटिया ने कहा कि गणेश जी की स्थापना से कंपनी में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमें मिलकर काम करने और हर बाधा को दूर करने की प्रेरणा देता है। जनरल मैनेजर रोहित शर्मा ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी कृपा से कंपनी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
इस आयोजन ने एलजेन फार्मा के कर्मचारियों में धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द की भावना को और मजबूत किया। मुख्य पूजा और आरती के बाद फल प्रसाद आदि वितरण किए गए।
फार्मेसी के नतीजों में हिमालयन इंस्टिट्यूट कालाअंब के छात्रों ने बेहतरीन सफलता हासिल की है। बेहतर शैक्षणिक माहौल और कड़ी मेहनत से छात्रों ने कई स्थानों पर टॉप किया।
काला अंब
कोमल कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी. फार्मेसी परिणामों में द्वितीय वर्ष की कोमल कुमारी ने 9.14 ग्रेड पॉइंट हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व की बात है।
कई छात्रों ने बढ़ाया संस्थान का गौरव बी. फार्मेसी चौथे वर्ष से उज्जवल मौई, कुलदीप और आकांक्षा कुमारी, तीसरे वर्ष से अंश गुप्ता, रोहित, अस्मित कुमार और हार्दिक सैनी, दूसरे वर्ष से पूजा धनाई और अंचल ठाकुर तथा पहले वर्ष से मुस्कान सैयद, आर्यन गुप्ता और पारस ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
संस्थान के प्राचार्य का बयान प्राचार्य डॉ. आरबी शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के बेहतर शैक्षणिक माहौल का नतीजा है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फार्मेसी परीक्षा में हिमालयन इंस्टिट्यूट कालाअंब के छात्रों ने लहराया परचम कालाअंब के छात्रों ने फार्मेसी रिजल्ट में हासिल की प्रदेश स्तर पर सफलता
सिरमौर जिला के काला अंब से गुजरने वाला एनएच 07 इन दिनों बेहद खस्ताहाल हो चुका है। मुख्य बैरियर से सैनवाला तक सड़क पर गहरे गड्ढों की भरमार है, जो हाल की भारी बारिश के बाद पानी से लबालब भर गए हैं। इससे सड़क पर आवाजाही वाहन चालकों के लिए किसी सज़ा से कम नहीं रही।
काला अंब
गड्ढों से बढ़ रहा खतरा पानी से भरे गड्ढों के कारण बड़े वाहनों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि दोपहिया चालकों के लिए ये गड्ढे दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहे हैं। खासकर रात के समय हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
औद्योगिक इकाइयों पर असर एनएच 07 की खराब हालत का सबसे अधिक खामियाजा औद्योगिक इकाइयों के मालिकों और श्रमिकों को उठाना पड़ रहा है। सस्पेंशन और टायर खराब होने से आर्थिक नुकसान के साथ समय की बर्बादी भी बढ़ रही है।
एनएच अथॉरिटी पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की इस दुर्दशा के बावजूद एनएच अथॉरिटी उदासीन बनी हुई है। मिंटू चौधरी, रामलाल, दिनेश कुमार और रोहित शर्मा सहित अन्य निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुधार कार्य जल्द शुरू किया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
कालाअंब-नारायणगढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने सड़क पार कर रही 10 वर्षीय राध्या कुमारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कालाअंब
भीषण हादसा और चालक फरार चश्मदीदों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर तुरंत भाग निकला।
लोगों का आक्रोश और सड़क जाम बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और लोगों को शांत करने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
पुलिस की कार्रवाई कालाअंब (हरियाणा) चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची राध्या कुमारी की उम्र लगभग 11 साल थी। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
हादसे के बाद मजदूरों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, घायल की हालत अभी भी गंभीर
हिमाचल नाऊ न्यूज़ काला अंब
औद्योगिक क्षेत्र काला अंब त्रिलोकपुर रोड स्थित साबू टोर सरिया फैक्ट्री में पिंघला हुए लोहे को ले जाने वाले बकेट का गियर के स्लिप हो जाने से पिंघला हुआ लोहा एक मजदूर पर आ गिरा।
पिंघले हुए लोहे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार मिला है। मृतक राम विलास साहनी पुत्र नागेंद्र साहनी निवासी समस्तीपुर बिहार जिसकी उम्र 53 साल बताई गई है। वही घायल व्यक्ति ओम प्रकाश पुत्र खिचड़ू उम्र 50 साल निवासी चंदौली उत्तर प्रदेश बताया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार की सुबह 9:25 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह की शिफ्ट में मजदूर इस सरिया फैक्ट्री में रॉ मटेरियल को भट्टी में डालने का काम कर रहे थे।
इसी दौरान जब गरम-गरम पिंघले हुए लोहे को लेकर बकेट ले जाने वाली क्रेन अगले प्रोसेस की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चेन का एक गियर स्लिप हो गया जिसके चलते पिंघला लोहा मजदूर पर आ गिरा।
अचानक हुए इस हादसे में मजदूर बुरी तरह से झुलस गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दूसरा मजदूर भी इस हादसे की चपेट में आ गया। मजदूर को गंभीर घायल अवस्था में नारायणगढ़ हस्पिटल की ओर ले जाया गया।
खबर लिखे जाने तक घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हई थी। उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद काला अंब थाना प्रभारी कंवर कुलवंत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
उन्होंने बताय कि वह इस हादसे को लेकर फिलहाल जांच कर रहे हैं जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति से परिचित करवाया जा सकेगा।
वही फैक्ट्री के मजदूरों के गेट के बाहर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि मेंटिनेस इंजीनियर के द्वारा सुबह ही सभी मिशनरी की जांच की गई बावजूद इसके मजदूर वर्ग प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।
उधर फैक्ट्री के सीएमडी पवन सैनी ने कहा कि यह एक दुखद दुर्घटना है। मृतक मजदूर के परिवार के साथ उनकी पूरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस घटनाक जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। पवन सैनी ने कहा कि घायल व्यक्ति के इलाज में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। पवन सैनी ने बताया कि फैक्ट्री में हर शिफ्ट के बाद मशीनरी का मेंटिनेस इजीनियर बाकायद जांच करता रहता है।
काला अंब औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रोटेक टेलिंक्स फार्मा फैक्ट्री भारी मलबे की चपेट में आ गई। इस हादसे में फैक्ट्री की दीवारें टूट गईं और लाखों रुपये का पैकेजिंग मैटेरियल बर्बाद हो गया।
काला अंब
मलबे ने तोड़ी फैक्ट्री की दीवारें
सुकेती पंचायत के मोगीनाथ पटवार हल्के में स्थित फैक्ट्री के पीछे की पहाड़ी दरकने से मलबा सीधे गोदाम की ओर आया। रिटेनिंग वॉल और गोदाम की दीवारें टूट गईं, जबकि पैकेजिंग मैटेरियल पूरी तरह नष्ट हो गया। प्लांट हेड विजय शर्मा ने बताया कि नुकसान 35 से 40 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई
मलबे के आने के समय गोदाम साइड पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। हालांकि, पहाड़ से आए पत्थरों और मलबे का दबाव इतना अधिक था कि फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में भी दरारें आ गईं। मौके पर अभी भी मलबे का रिसाव जारी है।
अन्य फैक्ट्री मालिकों में डर का माहौल
घटना स्थल के आसपास कई अन्य फैक्ट्रियां भी मौजूद हैं। इस हादसे के बाद उद्योगपतियों में डर है कि आने वाले दिनों में लगातार मलबा गिरने का खतरा बना रहेगा।
प्रशासन की ओर से कार्रवाई
एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली थी। हालांकि, संबंधित हल्का पटवारी को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।