Category: KALA AAM

  • कालाआम्ब में नशीले कैप्सूल सप्लाई करते एक व्यक्ति गिरफ्तार , कार से दवाइयां बरामद

    कालाआम्ब में नशीले कैप्सूल सप्लाई करते एक व्यक्ति गिरफ्तार , कार से दवाइयां बरामद

    कालाआम्ब क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने नशीली दवाइयों की अवैध सप्लाई के प्रयास को नाकाम किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर पुलिस हिरासत में भेजा गया है।


    सिरमौर/कालाआम्ब

    गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई

    एसआईयू नाहन की पुलिस टीम 18 दिसंबर को कालाआम्ब सब्जी मंडी के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोगीनंद से कालाआम्ब की ओर नशीली दवाइयों की सप्लाई करने जा रहा है।

    कार की तलाशी में नशीले कैप्सूल बरामद

    सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रैंड विटारा कार (नंबर HR04L-6828) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो नशीली शीशियां और तीन स्ट्रिप्स में कुल 72 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए ।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    पुलिस ने आरोपी रवि कुमार निवासी कालाआम्ब के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को 19 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उसे 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगे की जांच जारी है ।

  • कालाअम्ब में डिजिटल क्रांति पर मंथन: गुरुप्यारा राम बोले—तकनीकी बदलाव ही उद्योगों की सफलता का मूल मंत्र

    कालाअम्ब में डिजिटल क्रांति पर मंथन: गुरुप्यारा राम बोले—तकनीकी बदलाव ही उद्योगों की सफलता का मूल मंत्र

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में उद्योग विभाग कालाअम्ब के सदस्य सचिव गुरुप्यारा राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उद्योगपतियों का मार्गदर्शन किया।

    कालाअम्ब (सिरमौर):

    एमएसएमई को आधुनिक चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में उद्योग विभाग कालाअम्ब के सदस्य सचिव गुरुप्यारा राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उद्योगपतियों का मार्गदर्शन किया।

    डिजिटल बदलाव को बताया उद्योगों की सबसे बड़ी जरूरत

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए गुरुप्यारा राम ने उद्योगों के भविष्य और आधुनिकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एम.एस.एम.ई. क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है और उद्योगपतियों को चाहिए कि वे सरकारी योजनाओं व आधुनिक पहलों का सक्रियता से लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि हमारा सूक्ष्म और लघु उद्योग तकनीक के साथ कदम मिलाएगा, तभी हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर पाएंगे। गुरुप्यारा राम ने जोर देकर कहा कि डिजिटल परिवर्तन अब कोई विकल्प नहीं रह गया है, बल्कि यह आज के दौर में उद्योगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। उन्होंने भविष्य में सतत विकास के लिए सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाने और ऐसी तकनीकी पहलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।

    एआई, आईओटी और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग पर विशेषज्ञों की जानकारी

    इस अवसर पर सी.ई.एल. के विषय विशेषज्ञ इलयाराजा सावरी मारियादास ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), मशीन लर्निंग और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसी डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे क्लाउड कंप्यूटिंग, ई.आर.पी. और सी.आर.एम. सिस्टम जैसे आधुनिक टूल उद्योगों के संचालन को सरल बनाकर गुणवत्ता में सुधार और लागत में कमी लाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

    रैंप योजना के तहत उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा की तैयारी

    कार्यशाला में भारत सरकार के एम.एस.एम.ई. मंत्रालय द्वारा समर्थित ‘आर.ए.एम.पी.’ (RAMP) पहल के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई, जिसका लक्ष्य लघु उद्योगों के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इस जागरूकता सत्र में दर्जनों स्थानीय उद्योगपतियों ने भाग लिया और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के प्रति उत्साह दिखाया।

  • काला आम्ब पुलिस ने महिला से बरामद की अवैध देसी शराब, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

    काला आम्ब पुलिस ने महिला से बरामद की अवैध देसी शराब, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

    काला आम्ब थाना पुलिस ने सैनवाला क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को बोरु में अवैध शराब ले जाते पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

    काला आम्ब (सिरमौर)

    गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को रास्ते में घेरा
    03 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना काला आम्ब की टीम गश्त के दौरान सैनवाला क्षेत्र में मौजूद थी कि तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव सलानी की एक महिला सैनवाला से सलानी की ओर अवैध शराब ले जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को मौके पर ही काबू कर लिया।

    बोरु से मिली 12 बोतलें देसी शराब, हिमाचल बिक्री हेतु
    महिला से पूछताछ के बाद उसके सिर पर रखे बोरु को उतारकर जांच की गई। बोरु के अंदर एक गत्ता पेटी मिली, जिसमें से देशी संतरा नंबर-1 ब्रांड की 12 कांच की बोतलें (750 एमएल प्रत्येक) बरामद की गईं। सभी बोतलों पर “For sale in Himachal Pradesh only” अंकित था।

    आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
    अवैध शराब बरामद होने पर महिला के खिलाफ पुलिस थाना काला आम्ब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब उसे कहां से मिली और वह इसे किसे सप्लाई करने जा रही थी।

  • सिरमौर / सैनवाला-सलानी मार्ग पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब सहित युवक पकड़ा गया

    सिरमौर / सैनवाला-सलानी मार्ग पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब सहित युवक पकड़ा गया

    सैनवाला-सलानी क्षेत्र में गुप्त सूचना पर युवक को कंधे पर बोरी लेकर जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नौ बोतल देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।

    काला आम्ब

    गश्त के दौरान सूचना मिली , पुलिस तुरंत हरकत में
    पुलिस थाना काला आम्ब की टीम बुधवार को इलाके में गश्त कर रही थी, इसी दौरान सैनवाला में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर सलानी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने सलानी-कटोला बाई-बाईफर्केशन क्षेत्र में नाका लगाया और संदिग्ध व्यक्ति को रोका।

    कंधे पर बोरी, अंदर मिली अवैध शराब
    जांच के दौरान युवक की पहचान विक्रम कुमार निवासी सलानी, सैनवाला (सिरमौर) के रूप में हुई। कंधे पर लदी बोरी खोलने पर देशी शराब (नाटी नं.-1 संतरा) की नौ कांच बोतलें बरामद की गईं।

    मामला दर्ज, आगे की जांच जारी
    शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध काला आम्ब थाने में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • काला आम / देसी शराब की अवैध बोतलें बरामद , अलग मामले में दड्डा-सट्टा खिलाने वाला युवक पकड़ा गया

    काला आम / देसी शराब की अवैध बोतलें बरामद , अलग मामले में दड्डा-सट्टा खिलाने वाला युवक पकड़ा गया

    काला आम पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए देसी शराब की बरामदगी और दड्डा-सट्टा खेलवाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    काला आम

    SG Global कंपनी के पास चाय दुकान से 12 बोतलें देसी शराब बरामद
    दिनांक 24.11.2025 को प्रभारी पुलिस थाना काला आम्ब की टीम गश्त पर थी, जब मुकाम जोहडो में SG GLOBAL कंपनी के समीप स्थित एक चाय दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने हरियाणा में बिक्री हेतु निर्धारित (FOR SALE IN HARYANA ONLY) 12 बोतलें (प्रत्येक 750 मिली) माल्टा देसी शराब बरामद की।
    आरोपी की पहचान निरंजन, निवासी वार्ड नं. 04 नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है, जो उक्त स्थान पर चाय दुकान चला रहा था। उसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

    खैरी बाजार में दड्डा-सट्टा खेलवाते हुए युवक पकड़ा
    इसी दिन पुलिस थाना काला आम्ब की टीम ने खैरी बाजार, पशुपति कंपनी के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को सड़क किनारे लोगों को लालच देकर दड्डा-सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करते हुए पकड़ा।
    आरोपी रितेश कुमार, निवासी पकड़ी बसंतपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार), हाल किरायेदार—ओमप्रकाश, मछली मार्केट, काला आम्ब—के कब्जे से पुलिस ने दड्डा-सट्टा पर्चियां व ₹1,110 नकद बरामद किए।
    पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है और अन्वेषण जारी है।

    पुलिस ने कहा—कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
    सिरमौर पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

  • काला आम्ब में संदिग्ध कार से 2 ग्राम चिट्टा बरामद, नसीम और सलीम पर कार्रवाई

    काला आम्ब में संदिग्ध कार से 2 ग्राम चिट्टा बरामद, नसीम और सलीम पर कार्रवाई

    काला आम्ब पुलिस टीम ने गश्त के दौरान खाली प्लॉट में खड़ी कार से 2 ग्राम चिट्टा बरामद किया। कार में बैठे नसीम और सलीम से एनडीपीएस एक्ट के तहत पूछताछ की जा रही है।

    सिरमौर / काला आम्ब

    सस्पेक्ट कार की जांच में चिट्टा बरामद
    19 नवंबर को काला आम्ब पुलिस टीम मोगीनंद क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी एक खाली प्लॉट में खड़ी कार HP18C-2695 को संदिग्ध पाकर जांच की। कार में बैठे नसीम और सलीम के पैरों के पास पड़े पैकेट से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज
    पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को नोटिस पर पाबंद किया गया है और मामले की आगे तफ्तीश जारी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वे इस क्षेत्र में तस्करी या सप्लाई नेटवर्क से जुड़े थे या नहीं।

  • काला अम्ब में पुलिस ने 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    काला अम्ब में पुलिस ने 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    काला अम्ब पुलिस ने मैनथापल क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब की खेप बरामद की। मौके से पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

    काला अम्ब

    गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना
    पुलिस टीम गश्त पर थी जब सूचना मिली कि एक व्यक्ति बोरी में शराब लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध की तलाशी ली।

    12 बोतल देसी शराब बरामद
    अनिल कुमार, निवासी हरियाणा, के पास से बोरे में रखी एक पेटी में 12 बोतलें देसी शराब संतरा नंबर-1 (750 एमएल) For Sale in Himachal Pradesh Only बरामद हुईं।

    आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, अभियान जारी
    पुलिस थाना काला अम्ब में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। सिरमौर पुलिस ने कहा कि नशा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • धर्म और पर्यावरण खतरे में: मारकंडेय नदी, काला अंब में मछलियों का हो रहा है बर्बर और अवैध शिकार

    धर्म और पर्यावरण खतरे में: मारकंडेय नदी, काला अंब में मछलियों का हो रहा है बर्बर और अवैध शिकार

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ काला अंब (सिरमौर)।

    मारकंडेय नदी के पवित्र जल में इन दिनों मछलियों का बड़े पैमाने पर अवैध शिकार किया जा रहा है, जिससे न केवल नदी का पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) बल्कि स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।सूत्रों के अनुसार, यह अवैध शिकार केवल जाल या काँटे तक सीमित नहीं है,

    बल्कि मछलियों को सामूहिक रूप से मारने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और डायनामाइट जैसे बर्बर तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों के लिए यह चिंता का विषय है क्योंकि ब्लीचिंग पाउडर के इस्तेमाल से न केवल खाने योग्य बड़ी मछलियाँ मरती हैं,

    बल्कि नदी में पल रहे मछलियों के बीज (अंडे और छोटे बच्चे) भी पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के विनाशकारी तरीके नदी के पूरे जीवन चक्र को समाप्त करने की कगार पर हैं।

    *प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल*

    अवैध रूप से किए जा रहे मछलियों के इस बर्बर शिकार को रोकने या इन पर नकेल कसने वाला कोई भी सरकारी तंत्र या अधिकारी कहीं नज़र नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस निष्क्रियता के कारण शिकारी बेखौफ होकर नदी को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

    लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि मछलियों के इस अवैध और बर्बर तरीके से किए जा रहे शिकार को लेकर उनकी धार्मिक भावनाएं भी बुरी तरह आहत हो रही हैं। मारकंडेय नदी का धार्मिक महत्व है और इस तरह जलीय जीवन को नष्ट करना आस्था पर कुठाराघात माना जा रहा है।

    स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और मत्स्य पालन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने और इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि नदी के पर्यावरण और धार्मिक आस्था दोनों की रक्षा की जा सके।

    वही मत्स्य विभाग के इंस्पेक्टर तजेंद्र प्रकाश ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मत्स्य विभाग में सबसे बड़ी दिक्कत स्टाफ की कमी है। उन्होंने कहा कि ब्लीचिंग और अन्य रसायन इस्तेमाल करना न केवल घातक है बल्कि यह पर्यावरण संतुलन को भी बिगाड़ता है। उन्होंने कहा कि वह खुद टीम बनाकर इस पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।

  • अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से समाज परिवर्तन संभव: सूबेदार ज्ञान बहादुर

    अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से समाज परिवर्तन संभव: सूबेदार ज्ञान बहादुर

    कालाअम्ब में खण्ड एकत्रीकरण, ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ कालाअम्ब (सिरमौर):

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज कालाअम्ब में खण्ड एकत्रीकरण और पथ संचलन का सफल आयोजन किया।

    कार्यक्रम में अनुशासन और सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार ज्ञान बहादुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संघ ने अपने स्वयंसेवकों के अंदर राष्ट्रभक्ति का भाव कूट-कूटकर भरा है।

    उन्होंने 1947 के कश्मीर आक्रमण और 1962 के भारत-चीन युद्ध में स्वयंसेवकों के सहयोग को याद किया। उन्होंने समाज से संघ के सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की।

    मुख्य वक्ता सोलन विभाग प्रचारक अनिल ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से की थी।

    उन्होंने कहा कि संस्कार ही राष्ट्र को महान बनाते हैं, और संघ की शाखाएं इन्हीं संस्कारों का केंद्र हैं। उन्होंने वर्तमान में पश्चिमी सभ्यता की कुरीतियों से निपटने के लिए संघ के शताब्दी वर्ष के लक्ष्य “पंच परिवर्तन”– परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वदेशी– को अपनाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवक रोहित शर्मा ने कहा कि, “संघ के स्वयंसेवकों का यह अनुशासन राष्ट्र निर्माण की नींव है। युवा पीढ़ी को सामाजिक समरसता के लिए इस संगठन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

    “इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण से हुआ, जिसमें 211 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।

    बाद में मुख्य बाजार में निकाले गए अनुशासित पथ संचलन का स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर जिला संघचालक चंद्रमोहन, सह जिला कार्यवाह मृणाल कौशिक, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • नवरात्र में माता श्री बाला सुंदरी मंदिर में 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 1.10 करोड़ से अधिक चढ़ाया चढ़ावा

    नवरात्र में माता श्री बाला सुंदरी मंदिर में 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 1.10 करोड़ से अधिक चढ़ाया चढ़ावा

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्रों के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ा। 10 दिनों में 1 लाख 25 हजार 600 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और एक करोड़ 10 लाख 90 हजार 725 रुपये चढ़ावा चढ़ाया।

    नाहन

    रामनवमी पर उमड़ी भीड़
    रामनवमी के दिन हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों से 8,100 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दिन अकेले 17 लाख 35 हजार 605 रुपये का चढ़ावा आया।

    भक्तों के लिए सुविधाएं
    एसडीएम नाहन एवं मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त राजीव संख्यान ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पीने के पानी, ठहरने और भंडारे की उचित व्यवस्था की गई। भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 400 जवान तैनात किए गए।

    समापन 5 अक्तूबर को
    15 दिवसीय अश्विन नवरात्र मेला 5 अक्तूबर को संपन्न होगा। प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।