Category: Dharamshala

  • कमीशनिंग प्रक्रिया के बाद स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी ईवीएम-वीवीपैट- डीसी

    कमीशनिंग प्रक्रिया के बाद स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी ईवीएम-वीवीपैट- डीसी

    डीसी ने होम वोटिंग तथा वीवीपैट की कमीशनिंग प्रक्रिया का किया निरीक्षण

    HNN/ धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कांगड़ा विस क्षेत्र में होम वोटिंग तथा ईवीएम वीवीपैट की कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा चुनाव डयूटी पर तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 तथा विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला को उपचुनाव को आवंटित ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग प्रक्रिया 25 मई तक पूर्ण की जाएगी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में ईवीएम तथा वीवीपैट के लिए 19 स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग के लिए स्ट्रांग रूम को उम्मीदवारों या उनके अधिकृत चुनाव एजेंटों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा।

    कमिशनिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा तथा इसे उम्मीदवारों या उनके अधिकृत चुनाव एजेंटों की उपस्थिति में ही सील किया जाएगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को हॉल के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने या हॉल के अंदर से कोई भी सामग्री बाहर लाने की अनुमति नहीं होगी।

    उन्होंने कहा कि अगर इस प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार स्वयं उपस्थित रहने के बजाय अपने प्रतिनिधि को अधिकृत करना चाहते हैं तो उस प्रतिनिधि के पास भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार कमीशनिंग के दौरान ईवीएम को पूर्ण रूप से जाँचने के लिए राजनीतिक दलों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों व अन्य प्रत्याशियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिये इस्तेमाल में आने वाली कुल ईवीएम में से 5 प्रतिशत मशीनों में एक हजार मॉक पॉल किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त शेष ईवीएम में से प्रत्येक प्रत्याशी के नाम एक-एक मॉक पॉल किया जाएगा ताकि हर बटन के सही रूप में कार्य करने व मतदाता द्वारा अपने पसंद के प्रत्याशी को ड़ाले गए वोट की सही पुष्टि सुनिश्चित हो सके।

    इस दौरान मॉक पॉल के दौरान सभी ईवीएम में उम्मीदवार के नाम ड़ाले गए हर वोट की पुष्टि सभी राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों द्वारा की जाती है ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत उत्पन्न न हो।

  • मतदान तथा मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे माइक्रो आब्जर्वर- डीसी

    मतदान तथा मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे माइक्रो आब्जर्वर- डीसी

    माइक्रो आब्सर्जवर्स को धर्मशाला के पीजी कॉलेज के सभागर में दिया प्रशिक्षण

    HNN/ धर्मशाला

    लोकसभा निर्वावन-2024 के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया को लेकर माइक्रो आब्सर्जवर्स को धर्मशाला के पीजी कॉलेज के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल सहित नोडल आफिसर प्रशिक्षण संदीप शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि निष्पक्ष तथा स्वतंत्र निर्वाचन के लिए मतदान तथा मतगणना के दौरान पोलिंग बूथों तथा मतगणना केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे जो कि पूरी मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

    उन्होंने कहा कि माइक्रा आब्जर्सवर को मतदान के कम से कम एक घंटे पहले पोलिंग बूथ पर पहुंचना जरूरी होगा तथा माॅक पोल में भी उपस्थिति जरूरी है। इसके साथ ही कम्यूनिकेशन प्लान भी तैयार करना होगा ताकि पोलिंग बूथों में मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी समयबद्व दी जा सके।

    इसके साथ ही मतगणना के लिए तैनात माइक्रो आब्जसर्वर को भी निर्धारित समय में काउंटिंग सेंटर में अपनी सेवाएं देना जरूरी है इस अवसर पर मतगणना की प्रक्रिया को लेकर काउंटिंग स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया गया।

    इस अवसर पर माइक्रो आब्सर्जवर को वीपीपैट तथा ईवीएम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इससे पहले तहसीलदार इलेक्शन ने विस्तार से माइक्रो आब्सर्जवर की मतदान प्रक्रिया में भूमिका तथा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर 375 माइक्रो आब्जर्बर तथा 825 के करीब मतगणना स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

  • शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की 8वीं और 10वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम किया घोषित

    शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की 8वीं और 10वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम किया घोषित

    HNN/धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा हि.प्र. राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च 2024 में संचालित करवाई गई 8वीं और 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 8वीं कक्षा में कुल 401 अभ्यर्थियों में से 276 पास, 82 री-अपीयर, 41 आरएलई और 2 आरएलडी रहे हैं तथा पास प्रतिशतता 68.83 रही है।

    वहीं 10वीं कक्षा में कुल 4208 अभ्यर्थियों में से 2357 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस दौरान 20 फेल, री-अपीयर 1638, आरएलई 151, आरएलडी 39 और पीआरएस 3 रहे हैं तथा पास प्रतिशतता 56.01 रही है।

    शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए इच्छुक परीक्षार्थी केवल अपने संबंधित राज्य मुक्त विद्यालय अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपए प्रति विषय और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है।

  • कांगड़ा-चंबा क्षेत्र में अब तक 10890 मतदाताओं ने दिया होम वोटिंग का विकल्प

    कांगड़ा-चंबा क्षेत्र में अब तक 10890 मतदाताओं ने दिया होम वोटिंग का विकल्प

    पोलिंग पार्टियां दिव्यांग तथा 85 वर्ष से बुर्जुग मतदाताओं के घर देंगी दस्तक

    HNN/ धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 10890 मतदाताओं को होम वोटिंग के लिए विकल्प दिया है। इसमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 7409 तथा 3481 दिव्यांग मतदाता घर से वोट डालेंगे।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 मई से लेकर 26 मई तक सहायक निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से होम वोटिंग के लिए पोलिंग दल भेजे जाएंगे तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार होम वोटिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

    इस बाबत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि निष्पक्ष तौर पर होम वोटिंग करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि पोलिंग दल 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करवाने के लिए घर-घर दस्तक देंगें।

    उन्होंने कहा कि एक बार अगर मतदाता किसी कारण घर पर नहीं होता है तो टीम दूसरी बार मतदाता के घर पहुंच कर मतदान करवाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट मतदान के निर्धारित शेड्यूल को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा कर लिया गया है जिसके तहत संबंधित पोलिंग टीमें पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण करवांएगी।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, माइक्रो आब्जर्बर तथा सेक्टर अधिकारी के साथ-साथ संबंधित मतदान केंद्र के मतदान पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने को पोस्टल बैलेट मतदान की तमाम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

  • 10वीं-12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

    10वीं-12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

    HNN/ धर्मशाला

    जून, 2024 में संचालित की जाने वाली मैट्रिक और जमा दो श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय सहित इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस के पात्र परीक्षार्थी 20 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    इस दौरान 10वीं और जमा दो में कंपार्टमेंट, एक अतिरिक्त विषय और डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर के लिए 700 रुपये फीस के साथ 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

    इसके अलावा 10वीं कक्षा में एक विषय में इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस के लिए 950 रुपये, जबकि 12वीं कक्षा के अभ्यर्थी 1150 रुपये के लिए 31 मई, जबकि एक हजार रुपये लेट फीस के साथ पांच जून तक आवेदन कर सकते हैं।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि बिना विलम्ब शुल्क 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे।

    इसके बाद 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने पर एडमिशन फीस के साथ 1000 रुपए विलम्ब शुल्क भी लगेगा। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • हिमाचल में 4 दिनों तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी

    हिमाचल में 4 दिनों तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए जारी की एडवायजरी

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में चार दिन यानी 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और पारा चढ़ने का अनुमान है। शिमला, धर्मशाला समेत प्रदेश के 10 जिलों में रविवार को भी लोगों को लू का सामना करना पड़ा।

    भयंकर गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने कमजोर लोगों, बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारी वाले लोगों को गर्मी से बचने के लिए एडवायजरी जारी की है। लोगों को गर्मी में बाहर न निकलने, हल्के रंग व सूती कपड़े पहनने और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर चलने की सलाह दी गई है।

    प्रदेश में यह पहली बार है कि लगातार छह दिन का लू का यलो अलर्ट जारी हुआ है। उधर, 15 मई से रोजाना प्रदेश के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 मई तक चटक धूप खिलने का पूर्वानुमान है।

  • चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान

    चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान

    रिहर्सल स्थल पर भी मतदान दल के लिए भी मिलेगी वोटिंग की सुविधा

    HNN/ धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल प्रशिक्षण स्थलों पर स्थापित संबंधित मतदाता सुविधा केंद्रों पर 23, 24 मई और 29, 30 मई, 2024 को मतदान कर सकेंगे।

    सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कि मतदान दलों के अलावा चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता पुलिस कर्मी, वीडियोग्राफर, चालक और परिचालक, सफाईकर्मी और चुनाव डयूटी में तैनात अन्य कर्मचारी मतदान तिथि से तीन दिन पूर्व 29 से 31 मई, 2024 तक आरओ एव एआरओ कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों में मतदान कर सकेंगे।

    उन्होंने डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नए मानदंडों के अनुसार चुनाव डयूटी पर एक मतदाता को संबंधित एआरओ द्वारा स्थापित सुविधा केंद्र पर ही अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र प्रदान किया जाएगा और केवल सुविधा केन्द्र पर ही मतदान किया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया में डाक मतपत्र के लिए आवेदन करने, एआरओ द्वारा जारी चुनाव डयूटी प्रमाणपत्र, मतदाता सुविधा केन्द्रों में वोट डालने और मतपत्रों को समय पर मतगणना केंद्रों तक पहुंचाने के चरणों के बारे विस्तारपूर्वक बताया गया है।

    यह सुविधा पुलिस कर्मियों, चालकों और परिचालकों, मतदान कर्मियों और चुनाव डयूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाताओं को अपने डाक मतपत्र का उपयोग करने के लिए प्रत्येक सुविधा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में मतदान कक्ष और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है तथा सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से प्राप्त कंस्टेंट के आधार पर वोटिंग के लिए आवश्यक टीम गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

  • एसओएस 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, 53.05 फीसदी बच्चे पास

    एसओएस 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, 53.05 फीसदी बच्चे पास

    HNN/ धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एसओएस 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के 12वीं की पास प्रतिशतता 53.05 फीसदी रही है।

    इसके अलावा 320 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलई (रिजल्ट लेट ड्यू टू इलेजिब्लिटी), 80 का आरएलडी (रिजल्ट लेट ड्यू टू डाक्यूमेंट), 9 अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरएस (प्रीवियस रिजल्ट स्टैंड) और 16 का परिणाम पीआरसी रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, एसओएस 12वीं कक्षा की परीक्षा मार्च 2024 में संचालित करवाई गई थी। परीक्षा में 8235 परीक्षार्थियों में से 4369 पास हुए हैं। वहीं 40 परीक्षार्थी फेल और 3417 री-अपीयर हैं।

  • अब इस दिन होगी टीजीटी आर्ट्स व मेडिकल टेट परीक्षा….

    अब इस दिन होगी टीजीटी आर्ट्स व मेडिकल टेट परीक्षा….

    HNN/ धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली टीजीटी आर्ट्स व टीजीटी मेडिकल अध्यापक पात्रता परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित होगी। बता दें टीजीटी आर्ट्स टेट 13 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 तक तथा टीजीटी मेडिकल टेट परीक्षा 13 जुलाई को ही दोपहर 2 से 4:30 तक होंगी।

    इससे पहले इन दोनों ही विषयों की परीक्षाएं 30 जून को निर्धारित की थी, लेकिन 30 जून को एचपीएचएएस की परीक्षा भी निर्धारित हैं। ऐसे में कई अभ्यर्थियों को दोनों ही परीक्षाओं में शामिल होना था, लेकिन एक ही तिथि होने के चलते ऐसा संभव नहीं हो रहा था।

    कई अभ्यर्थी परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग कर चुके थे। तिथियों में टकराव के कारण जनहित में फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की टेट परीक्षाओं के आयोजन को 30 जून के स्थान पर 13 जुलाई शनिवार को पुन: निर्धारित की गई हैं।

  • इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें- डीसी

    इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें- डीसी

    राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के चुनावी व्यय पर रखी जा रही कड़ी नजर- हेमराज बैरवा

    HNN/धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में ऑडियो-विजुअल राजनीतिक विज्ञापन एवं संदेश प्रसारित करने के लिए एमसीएमसी की पूर्व अनुमति एवं सर्टिफिकेशन अनिवार्य है।

    इसके अलावा मतदान से एक दिन पहले या मतदान के दिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए भी एमसीएमसी से अनुमति लेनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे राजनीतिक विज्ञापनों और बल्क मैसेज इत्यादि के लिए निर्धारित नियमों की अक्षरशः अनुपालना करें।

    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा है कि लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के चुनावी व्यय पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के विभिन्न खर्चों के अलावा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों, बल्क मैसेज तथा पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों की भी निगरानी की जा रही है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है और समिति के कंट्रोल रूम में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में प्रकाशित, प्रसारित या वायरल होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों एवं बल्क मैसेज तथा पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।