Category: KANGRA

  • बीड़ बिलिंग में उड़ान भरने के बाद 34 वर्षीय नेवी पायलट की मौत

    बीड़ बिलिंग में उड़ान भरने के बाद 34 वर्षीय नेवी पायलट की मौत

    HNN / काँगड़ा

    विश्व विख्यात बीड़ बिलिंग घाटी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां उड़ान भरने के दौरान नेवी में कार्यरत 34 वर्षीय केरला निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिविन देव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उक्त पायलट ने मंगलवार‌ को‌ दोपहर के समय करीब‌ 2 बजे के बाद बिलिंग के टेक ऑफ‌ प्वाइंट से उड़ान भरी।

    इस‌ दौरान‌ उक्त पायलट काफी ऊंचाई तक पहुंच गया, जहां‌ पायलट का‌ ग्लाइडर स्पेन होने के बाद क्लैप्स हो गया। पायलट‌ अनियंत्रित होकर टेक ऑफ‌ प्वाइंट के समीप गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पायलट को मिलिट्री अस्पताल पालमपुर ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

  • PM Modi Himachal: पीएम मोदी की आज हिमाचल में दो रैलियां, इन दो संसदीय क्षेत्रों में भरेंगे चुनावी हुंकार

    PM Modi Himachal: पीएम मोदी की आज हिमाचल में दो रैलियां, इन दो संसदीय क्षेत्रों में भरेंगे चुनावी हुंकार

    HNN/ कांगड़ा हमीरपुर 

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर हिमाचल के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की आज प्रदेश में दो रैलियां होने जा रही है। यह रैलियां प्रदेश के 2 संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा और हमीरपुर में होगी जहां पर वह भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें पीएम मोदी आज हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा के चंबी में रैली करने जा रहे है।

    इसको लेकर भाजपा ने पहले से ही तैयारियां मुकम्मल कर ली है। दोनों ही रैली स्थल पर पुलिस का कड़ा पहरा है। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रॉन कैंमरों की सहायता से निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है। इससे पहले पीएम मोदी ने 5 नवंबर को मंडी के सुंदर नगर और सोलन के ठोडो ग्राउंड में जन सभाएं की थी जहां वह विपक्षियों पर खूब बरसे थे।

    उधर, हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।

  • स्वीप के अन्तर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन, प्रशासनिक अमले ने भी आजमाए खेलों में हाथ

    स्वीप के अन्तर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन, प्रशासनिक अमले ने भी आजमाए खेलों में हाथ

    HNN/ काँगड़ा

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जैसे खेल तथा व्यायाम आवश्यक है उसी प्रकार स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। जिला कांगड़ा में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप के अन्तर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में जिला के लगभग 300 युवा मतदाताओं ने भाग लिया।

    प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टैनिस, वॉलीबाल, हॉकी, लांग जम्प, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रेस तथा रिले रेस का आयोजन किया गया। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस बार कांगड़ा जिला से सर्वाधिक लोग अपने घरों से मतदान के लिए निकलें। इस मकसद से जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

    युवाओं के उत्साहवर्धन को प्रशासनिक अमले ने भी आजमाए खेलों में हाथ
    खेलों में भाग ले रहे युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल समेत पूरे प्रशासनिक अमले ने भी खेलों में हाथ आजमाए। डॉ. निपुण जिंदल ने जहां बैंडमिंटन का सैट खेला, वहीं चुनाव आयोग के सामान्य एवं व्यय पर्यवेक्षकों ने टेबल टैनिस खेल में भाग लेकर युवाओं को प्रेरित किया। एडीसी गंधर्वा राठौड़ और एडीएम रोहित राठौर ने भी बैंडमिंटन खेल कर युवा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
    प्रतियोगिता के समापन पर स्वीप की जिला नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिनमें 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में आक्रित डडवाल प्रथम, विकास द्वितीय तथा अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग 100 मीटर रेस में दीक्षा प्रथम, कनिका द्वितीय और तृतीय स्थान कनिका ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में आक्रित प्रथम, हेमंत द्वितीय और रमेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    वहीं 4 गुणा 100 रिले दौड़ में पुरुषों में ‘बिलीव टू अचीव’ टीम ने प्रथम, डाईट धर्मशाला की टीम ने दूसरा तथा कोचिंग सेंटर धर्मशाला की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में दीक्षा, प्रकृति, तरुणा और कनिका ने प्रथम तथा शिवानी, मिनाक्षी, पल्लवी और कनिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साई टीम धर्मशाला ने वॉलीबाल में पहला तथा डाइट की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

    वहीं पुरुष वर्ग में कबीर, निखिल, विरेंद्र, गंगेश्वर, अर्जुन, मोहित, पंकज, अंकित, सुरेंद्र तथा विवेक की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान में राजीव, मुनीष, तरुण, निखिल, बॉबी, प्रवीण और विपिन की टीम रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला डब्ल्स में प्रकृति, अक्षिता प्रथम तथा ज्योतिश्का, आलिया दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष डब्ल्स में अमन, साहिल प्रथम और लविश, रितेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन की सिंगल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अक्षिता प्रथम तथा ज्योतिश्का दूसरे स्थान पर रहीं।

    वहीं पुरुष वर्ग में अमन ने पहला स्थान झटका तथा गौरव दूसरे स्थान पर रहे। टेबल टैनिस की प्रतियोगिता में महिला डब्ल्स में स्वस्ती और सौम्या ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि प्रगति और आसीन दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अथर्व और स्वजन्य पहले स्थान में रहे तथा सक्षम और एकलव्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सिंग्लस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम भाग्या, द्वितीय रुद्रांशी तथा स्वस्ती तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में श्रेयांश ने प्रथम, रजत ने दूसरा तथा रूद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

  • आज और कल ड्रोन, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य हवाई उड़ान पर रहेगा प्रतिबंध

    आज और कल ड्रोन, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य हवाई उड़ान पर रहेगा प्रतिबंध

    HNN / काँगड़ा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 नवंबर को प्रस्तावित कांगड़ा जिले के दौरे के दृष्टिगत जिले में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, हॉट एयर बैलून तथा हवाई खेलों से जुड़ी उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध आज शाम 5 बजे से 9 नवम्बर शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

    प्रधानमंत्री दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या संस्था पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • पौंग झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, परिंदों की सुरक्षा करेंगी 15 टीमें….

    पौंग झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, परिंदों की सुरक्षा करेंगी 15 टीमें….

    HNN/ काँगड़ा

    सरहदों की बंदिशों से अनजान विदेशी परिंदे प्रदेश की झीलों और जलाशयों के मुहानों पर पहुंचकर चहचहाने शुरू हो गए है। सूबे की पौंग झील में हजारों विदेशी परिंदे पहुंच चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। पौंग झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के चेहरे भी खिल गए हैं। बता दें, साइबेरिया और ट्रांस हिमालयी क्षेत्रों चीन, मध्य एशियाई, तिब्बत के साथ-साथ दूसरे कई देशों में जब अत्यधिक ठंड के कारण झीलों व तालाबों का पानी जम जाता है, तो कई विदेशी मेहमान परिंदे हजारों किलोमीटर की यात्रा कर हिमाचल प्रदेश पहुंचते हैं।

    फरवरी-मार्च में जब यहां गर्मी शुरू होती है, तो ये पक्षी दोबारा अपने क्षेत्रों को लौट जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित पौंग झील की बात करें तो यहाँ हर साल हजारों-लाखों की संख्या में विदेशी परिंदे पहुंचते हैं। इस साल भी विदेशी परिंदों के झील में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अभी तक पौंग झील में कई प्रजातियों के 15 हजार प्रवासी पक्षी पहुँच चुके हैं। यहाँ बार-हेडेड गीज, कामन कूट, नार्दर्न पिंटेल, कामन टिल, कामन पोचार्ड, लिटल कर्मोनेंट, रूडी शेल डकआ, गड वाल, स्पाट बिल्ड डक, रशियन विजन, वार्न स्वेल्लो, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, पर्पल मूर सहित कई दूसरी प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुँचते हैं।

    उधर, विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। प्रवासी पक्षियों का अवैध रूप से शिकार नहीं होने दिया जा रहा है तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इन परिंदों की सुरक्षा के लिए 15 वन्य प्राणी विभाग की टीमों का गठन किया गया है।

  • जिला में 158 क्रिटिकल और 143 वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर

    जिला में 158 क्रिटिकल और 143 वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर

    HNN / कांगड़ा

    जिला कांगड़ा में 1625 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा बड़ा भंगाल और धर्मशाला के सिद्धपुर में 2 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें 291 वल्नरेबल और 158 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। वल्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी। वहीं, छोटा भंगाल के बड़ा ग्रां मतदान केंद्र में नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी।

    158 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर और अर्धसैनिक बल की आधी टुकड़ी तैनात की जाएगी, जबकि 291 वल्नरेबल मतदान केंद्रों में से 143 पर एहतियातन माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। शेष 148 वल्नरेबल मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के साथ वीडियोग्राफी के इंतजाम रहेंगे।

  • डीसी ने रवाना किया लोकतंत्र उत्सव वाहन, बोले- मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मतदान

    डीसी ने रवाना किया लोकतंत्र उत्सव वाहन, बोले- मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मतदान

    HNN/ काँगड़ा

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिले में मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर से ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं। इसी कड़ी में लोकतंत्र उत्सव वाहन को रवाना किया गया है। इस प्रचार वाहन के जरिए जिले में विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को 12 नवंबर को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

    मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मतदान
    डॉ. निपुण जिंदल ने सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान एक बहुत महत्वपूर्ण अधिकार के साथ ही अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता विधानसभा चुनावों में 12 नवंबर को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें।

    सबके लिए सुलभ चुनाव, मतदान केंद्रों पर रहेंगे सुविधा के विशेष प्रबंध
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने मतदान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुरूप 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले में घर से अपने मताधिकार के प्रयोग का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं की सुविधा के प्रबंध किए गए हैं। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, दिव्यांग सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था रहेगी।

  • निगरानी दलों के साथ अर्ध सैनिक बल के जवान रखेंगे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर- डॉ. निपुण जिंदल

    निगरानी दलों के साथ अर्ध सैनिक बल के जवान रखेंगे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर- डॉ. निपुण जिंदल

    HNN / कांगड़ा

    कांगड़ा जिले में चुनावी निगरानी को लेकर तैनात उड़न दस्तों और स्टैटिक निगरानी दलों की कार्य क्षमता को और मजबूती देने के लिए अब अर्ध सैनिक बल के जवान भी इन टीमों के साथ तैनात रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि चुनावों में मद्देनजर जिले में अर्ध सैनिक बल की 5 टुकडियां तैनात हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इनके जवानों को उड़न दस्तों और स्टैटिक निगरानी दलों के साथ तैनात किया गया है, ताकि चुनावी निगरानी के तंत्र को अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

    अर्धसैनिक बलों के जवान इन निगरानी दलों के साथ हर प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इससे कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी, साथ ही लोगों में भरोसे भी बढ़ेगा। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिले में 90 निगरानी टीमें द्वारा चुनावी दृष्टि से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इनमें 45 उड़न दस्त और 45 ही स्टैटिक निगरानी दल हैं।

    हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 उड़न दस्ते और स्टैटिक निगरानी दलों के जरिए जगह जगह नाके लगा कर गाडि़यों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हर प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की दृष्टि से अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी निगरीनी दलों के साथ लगाया गया है। अर्ध सैनिक बलों की तैनाती के साथ जिले में सुरक्षा और निगरानी के इस घेरे को और अधिक मजबूती प्रदान की गई है।

    उन्होंने कहा कि निगरानी का पहरा और कड़ा होने से जहां एक तरफ असामाजिक तत्वों में भय पैदा होगा वहीं समाज का चुनाव प्रक्रिया के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इन निगरानी दलों के निरीक्षण के दौरान पाए जाने वाले आदर्श आचार चुनाव संहिता के उल्लंघन के मामलो में कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

  • उपायुक्त ने दूसरी चुनावी रिहर्सल में शिरकत कर दिए जरूरी टिप्स

    उपायुक्त ने दूसरी चुनावी रिहर्सल में शिरकत कर दिए जरूरी टिप्स

    HNN/ काँगड़ा

    विधानसभा के आम चुनावों के दृष्टिगत जिला कांगड़ा के शाहपुर और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक हजार से अधिक मतदान कर्मियों का पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। चुनाव कर्मियों के लिए आयोजित इस दूसरी चुनावी रिहर्सल में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया का भी जायजा लिया।

    उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की कमीशनिंग कड़ी सुरक्षा में भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही है। कांगड़ा और शाहपुर में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित दूसरे पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मतदान कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में मतदान कर्मियों की भूमिका बहुत अहम होती है।

    उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया का संचालन पूरी पारदर्शिता से हो। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मचारी किसी भी प्रकार की शंका उत्पन्न होने की स्थिति में चुनाव आयोग के नियमों का अध्ययन करें और दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। पूर्वाभ्यास में चुनावी अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम मशीन और उससे जुड़े उपकरणों के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।

    अंतिम रिहर्सल के बाद होंगी टीमें रवाना
    डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मतदान कर्मचारियों के लिए अंतिम रिहर्सल 9 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए मतदान टीम 9 नवम्बर को ही रवाना हो जाएगी। जबकि पूरे जिले में 10 नवम्बर को मतदान कर्मी अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

  • तीन दिन में साढ़े 3 हजार से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान

    तीन दिन में साढ़े 3 हजार से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान

    HNN/ काँगड़ा

    कांगड़ा जिले में बीते तीन दिनों में साढ़े 3 हजार से अधिक वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में मोबाइल पोलिंग टीमों ने पहली से तीन नवंबर तक 3641 वोटरों से मतदान कराया है। इस मुहिम में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2998 और 643 दिव्यांग वोटरों ने अब तक मतदान किया है।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन की विशेष टीमें मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण करा रही हैं। बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है।

    कहां कितना मतदान
    डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग वोटरों के घर से मतदान की मुहिम के तहत अब तक नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 82, इंदौरा में 175, फतेहपुर में 222, ज्वाली में 341,देहरा में 177, जसवां परागपुर में 428, ज्वालामुखी में 437, जयसिंहपुर में 234, सुलह में 187, नगरोटा में 34, कांगड़ा में 352,शाहपुर में 217, धर्मशाला में 119, पालमपुर में 170, बैजनाथ में 466 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया है।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिले में 122 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक मोबाइल टीम में सुरक्षा कर्मी सहित 5 कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 2 मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षा कर्मी और एक एक वीडियोग्राफर शामिल है। बता दें, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।