Category: KANGRA

  • पहाड़ियों में फंसा आईलैंड का पैराग्लाइडर पायलट, ट्रेस कर हेलीकॉप्टर से…

    पहाड़ियों में फंसा आईलैंड का पैराग्लाइडर पायलट, ट्रेस कर हेलीकॉप्टर से…

    HNN / काँगड़ा

    दुनिया की मशहूर पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में बाहरी राज्यों से ही नहीं बल्कि विदेशी पैराग्लाइडर पायलट भी यहां पहुंचते हैं और यहां की पहाड़ियों का जबरदस्त लुफ्त उठाते हैं। पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग रोमांच के साथ-साथ बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है।

    बता दें कि बीते कल आईलैंड के लुक्स जो सोलो पैराग्लाइडर पायलट है, वह हिमाचल की वादियों को निहारने कांगड़ा आए हुए थे। उन्होंने रविवार के दिन पैराग्‍लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते उन्हें पहाड़ों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वह पहाड़‍ियों में फंस गए, इसके बाद पायलट ने फ्रेक्‍वेंसी भेजकर अपनी लोकेशन की जानकारी साझा की।

    लोकेशन के बाद प्रशासन हरकत में आया व हेलीकॉप्टर की व्‍यवस्‍था कर आज सोमवार को रेस्‍क्‍यू शुरू किया। पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर ने आज दो बार उड़ान भरी, लेकिन पायलट को रेस्‍क्‍यू करने में सफलता नहीं मिल पाई।

  • 28 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मातम में बदली दिवाली की खुशियां

    28 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मातम में बदली दिवाली की खुशियां

    HNN / कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के तहत निकटवर्ती गांव घुरकड़ी में युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाया गया है। युवक के इस खौफनाक कदम उठाए जाने के चलते परिवार की खुशियां दिवाली से 1 दिन पहले ही मातम में बदल गई।

    जानकारी के अनुसार युवक ने अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया और कमरे की तलाशी ली।

    लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि पुलिस द्वारा परिजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन परिजनों ने भी युवक द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम को लेकर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

    उधर, डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • जंगल में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

    जंगल में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

    HNN/ काँगड़ा

    पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के तहत सीरां दा भरोह के जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जो कि पेड़ से फंदे पर लटका हुआ था। यह शव किसका है अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह शव तकरीबन 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया है। हालांकि, यह आत्महत्या है या कुछ और इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

    पुलिस मामले की गहनता से तहकीकात में जुटी हुई है और मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीरां दा भरोह का एक स्थानीय निवासी जब पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया तो उसकी नजर फंदे पर लटके उक्त शव पर पड़ी जिसे देखकर वह हैरान रह गया। जिसके बाद व्यक्ति ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति के शव को फंदे से नीचे उतार कर कब्जे में लिया गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम भी इकट्ठा हो गया। वही पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के बारे में पूछताछ की परंतु पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।