Category: KANGRA

  • महिला ने घर पर लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

    महिला ने घर पर लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

    HNN/ काँगड़ा

    कांगड़ा जिला के फतेहपुर में एक महिला ने घर पर ही फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। हालांकि, महिला को फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। अभी तक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और ना ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    जानकारी अनुसार, पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत मनोह सिहाल के गांव मनोह में महिला ने बीती शाम अपने घर पर ही फंदा लगा लिया। महिला ने यह खौफनाक कदम उस वक्त उठाया जब घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस दौरान जब बच्चों ने महिला को फंदे पर झूला हुआ देखा तो इसकी सूचना पड़ोसियों को दी।

    पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला फंदे पर झूली हुई थी। जिसके बाद पड़ोसी महिला को फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे परंतु महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। वही इस बाबत पुलिस को भी सूचित किया गया।

    उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेहपुर अरुण कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है साथ ही मामले की तहकीकात जारी है।

  • नगरोटा बगवां में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रदेश के सबसे बड़े जिला में कांग्रेस की पहली बड़ी रैली आज

    नगरोटा बगवां में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रदेश के सबसे बड़े जिला में कांग्रेस की पहली बड़ी रैली आज

    HNN / काँगड़ा

    अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज शुक्रवार को नगरोटा बगवां में 11 बजे के करीब चुनावी हुंकार भरेगी। नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आरएस बाली ने प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रियंका गांधी नगरोटा बगवां का दौरा करेंगी।

    उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा स्व. जीएस बाली के विकास कार्यों को श्रद्धांजलि है। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां देश का एकमात्र ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है जहां एक ही निर्वाचन क्षेत्र में सरकारी इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई, फार्मेसी और तकनीकी कॉलेज मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का कांगड़ा जिले का यह पहला दौरा होगा।

    वह नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगी। इतना ही नही, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के समलाणा में जनसभा करेंगे। इसके बाद कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के भड़ोली कुटियारा में रैली करेंगे।

  • जिला के 7019 मतदाताओं ने घर से मतदान का चुना विकल्प, अब तक इतनों ने डाला वोट…

    जिला के 7019 मतदाताओं ने घर से मतदान का चुना विकल्प, अब तक इतनों ने डाला वोट…

    HNN / कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के विधानसभा चुनाव के लिए घर से मत पत्र व पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पहली नवंबर से आरंभ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहली नवंबर को जिले में विशेष मोबाइल दस्तों ने 366 मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई।

    उन्होंने बताया कि जिले के कुल 7 हजार 19 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 5 हजार 606 मतदाता और 1413 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इन सभी के मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के 122 विशेष मोबाइल दस्ते बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये दस्ते 11 नवंबर तक जिले में इन मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाएंगे।

  • रेलवे पुल मोहटली के पास ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

    रेलवे पुल मोहटली के पास ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

    HNN / कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के ठाकुरद्वारा के तहत आने वाले संघेड़ रेलवे पुल मोहटली के पास 105 / 7.8 रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन उसे देखकर उम्र करीब 40-45 वर्ष के बीच लग रही है।

    दरअसल, आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन सामने से आ रही थी और व्यक्ति ट्रैक पर चल रहा था। काफी आवाज लगाने के बाद भी व्यक्ति वहां से नहीं हटा और ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

    शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसके चलते शव 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। उधर, पुष्टि करते हुए रेलवे चौकी कंदरोड़ी के प्रभारी विक्रमजीत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

  • जिला में 29246 मतदाता करेंगे डाक मतपत्र से वोट, यह रहेंगी व्यवस्थाएं

    जिला में 29246 मतदाता करेंगे डाक मतपत्र से वोट, यह रहेंगी व्यवस्थाएं

    HNN / काँगड़ा

    लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता के मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने डाक मतपत्र द्वारा वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए पूर्ण व्यवस्थाएं करने के निर्देश मतदान टीमों को दिए।

    उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में कुल 29246 मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से वोट करेंगे। जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 5606 वरिष्ठ मतदाता, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता 1413, आवश्यक सेवाओं के मतदाता 459 और सर्विस वोटर्स (भारतीय सेना में कार्यरत) की संख्या 21768 है।

    इतनों ने चुना घर से मतदान का विकल्प
    डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में घर से मतदान करने के विकल्प को चुनने वाले मतदाताओं में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिक और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता हैं, जिनकी कुल संख्या 7019 है। जिनमें सबसे अधिक ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से 837 और सबसे कम नगरोटा से 64 मतदाता हैं।

    इसी प्रकार नूरपुर से 146, इंदौरा से 216, फतेहपुर से 493, जवाली से 511, देहरा से 333, जसवां परागपुर से 497, जयसिंहपुर से 334, सुलह से 405, कांगड़ा से 603, शाहपुर से 522, धर्मशाला से 533, पालमपुर से 805 तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से 720 लोगों ने घर से मतदान करने के विकल्प को चुना है।

    यह रहेंगी व्यवस्थाएं
    जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से वोट देने वाले मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मतदान अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के लिए जिले में 122 मोबाइल मतदान टीमों का गठन किया गया है।

    जिनमें प्रत्येक टीम में दो मतदान अधिकारी, एक माइक्रो पर्यवेक्षक, एक वीडियोग्राफर और एक सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्र में घर से मतदान करने वालों की सूची और शेड्यूल साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि इन टीमों के पास डाक मतपत्र, फार्म 13(क), 13(ख), 13(ग) वोटिंग कंपार्टमेंट और मतपेटियां रहेंगी।

    ऐसे डालेंगे वोट
    जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि डाक मतपत्र के वोट देने वालों के तीन वर्ग हैं। जिनमें पहला वर्ग घर से मतदान करने वालों का है। उन्होंने बताया कि मोबाइल मतदान टीम घरों में जाने से पूर्व मतदाताओं को सूचित करेंगी। यदि कोई मतदाता पहली बार में घर पर नहीं होते हैं तो उनके घर दोबारा जाया जाएगा। दो बार घर पर ना मिलने पर फिर वह मतदाता वोट नहीं डाल पाएंगे।

    वहीं आवश्यक सेवाओं वाले कर्मचारियों के लिए डाक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जिन्हें लगातार तीन दिनों तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र में स्थापित डाक मतदान केंद्रों में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों को डाक मतदान केंद्र के बारे में सूचना देते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

  • जिले में चोर गिरोह सक्रिय, अब मंदिर सहित चार दुकानों में की सेंधमारी

    जिले में चोर गिरोह सक्रिय, अब मंदिर सहित चार दुकानों में की सेंधमारी

    HNN / काँगड़ा

    जिला कांगड़ा में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन जिला में किसी न किसी इलाके में चोर गिरोह वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला रहे हैं। अब डमटाल के अंतर्गत आती पंचायत तोकी में देर रात चोरों ने एक मंदिर सहित चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

    चोरी की यह घटना इस दौरान दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसके चलते पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दुकानदार विक्की ने बताया कि उनकी दुकान से शातिर 11,000 रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं।

    इतना ही नही साथ लगती अन्य दुकानों से भी चोर लगभग 25 से 30 हजार के बीच नकदी चुरा ले गए हैं। उधर, एसएचओ डमटाल कल्याण सिंह ने बताया कि देर रात हुई चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जल्द ही इन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता करें मताधिकार का प्रयोग- डॉ. निपुण जिंदल

    सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता करें मताधिकार का प्रयोग- डॉ. निपुण जिंदल

    HNN / काँगड़ा

    कांगड़ा जिले में विधानसभा चुनावों में सबकी सहभागिता से अधिकतम मतदान तय बनाने को कांगड़ा जिला प्रशासन अभिनव प्रयोगों से मतदाताओं को जागरूक करने में लगा है। विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक नया प्रयोग करते हुए जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता के लिए धर्मशाला के कचहरी अड्डे में ‘फ्लैश मॉब’ का आयोजन किया। स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एनएसएस के विद्यार्थियों ने फ्लैश मॉब (त्वरित नाट्य प्रस्तुति) के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिले में स्वीप के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की नवीन और पारंपरिक गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत धर्मशाला में फ्लैश मॉब द्वारा एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा, प्रशासन का प्रयास है कि 12 नवम्बर को मतदान के दिन जिले में सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का उपयोग करें।

    स्वीप के अन्तर्गत हो रहीं यह गतिविधियां
    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में स्वीप के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उनके द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके साथ विद्यार्थियों और लोगों को ‘मतदान अधिकार नहीं, कर्तव्य भी’, ऐसा संदेश देकर मतदान के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मशाला के सौजन्य से शिक्षण संस्थानों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये भाषण, रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों के अन्तर्गत प्रशासन द्वारा उपमंडलों स्तर पर वृद्ध मतदाताओं को स्वीप के कार्यक्रमों में सम्मानित भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की नाट्य इकाई द्वारा गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

    खेल प्रतियोगिता से मतदान का संदेश
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लक्ष्य से 7 नवम्बर को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जा रहा है। जिसमें धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस व हॉकी एवं एथलेटिक्स से जुड़े खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक युवा पंजीकरण के लिए युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के मोबाइल नंबर 94180 24168 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    HNN/ काँगड़ा

    जिला में पेड़ से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय करनैल सिंह निवासी रछियालु के रूप में हुई है। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले उक्त व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    जानकारी अनुसार, गगल के निकटवर्ती क्षेत्र रछियालु में पिछले सप्ताह करनैल सिंह पशुओं के लिए चारा काटने पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे जा गिरा। पेड़ से गिरने के कारण व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ जिसे परिजन उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

    यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया परंतु जख्मों के ताव न सहते हुए व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। वही व्यक्ति के गांव वासियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।

  • पराली से भरे ट्रक में भड़की आग, अग्निशमन की चार गाड़ियों ने पाया काबू

    पराली से भरे ट्रक में भड़की आग, अग्निशमन की चार गाड़ियों ने पाया काबू

    HNN/ काँगड़ा

    जिला कांगड़ा के मुख्य बाजार शाहपुर में एक ट्रक आग की भेंट चढ़ गया जिससे ट्रक मालिक को भारी नुक्सान हुआ है। हालांकि ट्रक में आग लगती देख चालक अपनी जान बचा कर ट्रक से नीचे उतरा और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

    जानकारी अनुसार, एक ट्रक पराली लोड कर भनाला से लपियाना की ओर जा रहा था कि शाहपुर मेन बाजार में पहुंचा तो पराली बिजली के तारों से टकरा गई, जिससे पराली ने आग पकड़ ली। यह देख चालक भी ट्रक से नीचे उतर गया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

    सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। शाहपुर थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने पुष्टि की है।

  • पुलिस ने गाड़ी से नशे की खेप सहित पकड़ी नकदी, महिला सहित दो गिरफ्तार

    पुलिस ने गाड़ी से नशे की खेप सहित पकड़ी नकदी, महिला सहित दो गिरफ्तार

    HNN / काँगड़ा

    पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में भवारना पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी सालगी डाकघर कमांद तहसील, जिला मंडी तथा विमला देवी निवासी भूमितर डाकघर बरी तहसील, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। 

    जानकारी के अनुसार परौर में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक गाड़ी से 2.09 किलोग्राम चरस तथा 80,000 रुपए नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर  धारा 20,25,29-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।