लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिल्ली में AAP सरकार के जाते ही CBI का बड़ा एक्शन, DTC के छह अधिकारी गिरफ्तार

हिमाचलनाउ डेस्क | 12 फ़रवरी 2025 at 10:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सीबीआई को दिल्ली परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को वेरिफाई करने के बाद सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए 6 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की विदाई के साथ ही सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिल्ली में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को दिल्ली परिवहन विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और वेरिफाई करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के वेरिफिकेशन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां हुईं। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]